-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
देवास की माता टेकरी पर 360 फीट उंचाई रोप-वे
ये ख़ूबसूरत नजारा विदेश का नहीं, बल्कि एमपी के देवास का है। अब आप बादलों के बीच में से स्काइ ट्रॉली पर सवार होकर यहां के धार्मिक और पर्यटन स्थल माता टेकरी मंदिर जा सकते है। 14 साल के इंतज़ार के बाद यहां रोप-वे की शुरुआत हो गई है।
देवास की माता टेकरी पर माता चामुंडा और तुलजा भवानी का मंदिर है। टेकरी की उंचाई करीब 360 फीट है। पहाडी पर बने इस मंदिर के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते है। नगरनिगम ने 2003 में टेकरी पर जाने के लिए रोप वे लगाने की योजना बनाई थी,ये काम एक प्राइवेट एजेंसी को दिया गया । 360 फीट उंचे मंदिर के लिए करीब 1300 फीट लंबा रोप वे बनाया गया, इस पर 12 स्काइ ट्रॉली चलाई जा रही है। इन ट्रॉलियों के लिए मीना बाजार चौक में चार मंजिला बेस स्टेशन बनाया गया है। ट्रॉली में 360 फीट की उंचाई से देवास का नजारा बेहद ख़ूबसूरत दिखाई देता है। देवास के महापौर सुभाष शर्मा ने बताया कि सीढ़ियों से मंदिर पहुंचने में सामान्य दिनों में श्रद्धालुओं को करीब आधा घंटा लगता था, ट्रॉली से मंदिर पहुँचने में सिर्फ 3 मिनट का समय लगता है। एक ट्रॉली में एक बार में 4 लोग सवार हो सकते है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से इसे सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक चलाया जाएगा।
दिव्यांगों को मिलेगी छूट…
देवास कमिश्नर हिमांशु सिंह ने बताया कि रोप वे की ट्राॅलियां आधुनिक तकनीक से लैस हैं। मौसम बिगड़ने और आंधी चलने पर रोप वे अपने आप थम जाएगा। सामान्य व्यक्तियों के लिए इसका टिकट 83 रूपए का है, जबकि दिव्यांगों को टिकट में 20 प्रतिशत छूट दी गई। विधायक गायत्रीराजे पवार ने एक सार्वजनिक समारोह में इसका शुभारंभ किया। इस रोप-वे पर करीब 8.5 करोड़ की लागत आई है। 10 अप्रैल को इसका पहला ट्रायल लिया गया था। ये मालवा-निमाड़ का पहला रोप-वे है।




Leave a Reply