-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
देवास की घटना को लेकर कमलनाथ का भाजपा पर हमला, शिवराज से सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देवास के बागली के उदयनगर में आदिवासी महिला के साथ हुए अमानवीय व्यवहार को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया है कि आखिर आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार क्यों हो रहे हैं। आप घोषणाएं करते जाते हैं और आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जाते हैं।
कमलनाथ ने कहा कि ऐसा नहीं है कि यह कोई पहली घटना है। इसके पहले भी नेमावर में आदिवासी परिवार को जमीन में जिंदा गाड़ दिया गया, नीमच में एक आदिवासी को जीप से बांधकर घसीटकर कर मार डाला गया और बहुत से मामलों में इस तरह के जुल्म करने में भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ भी सामने आ चुका है। कमलनाथ ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संरक्षण में आदिवासियों पर जुल्म हो रहे हैं। वे आदिवासियों के नाम पर नौटंकी कर रहे हैं। आदिवासियों की हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है।




Leave a Reply