-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दूसरों की भलाई करना भी महायज्ञ है : मुख्यमंत्री श्री चौहान
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले की बुदनी तहसील के गाँव खबादा में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं श्री रामकथा में शामिल हुए। उन्होंने कथा-वाचक सुश्री संध्या तिवारी तथा श्री धीरेन्द्राचार्य महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों द्वारा भेंट किये गये चाँदी के मुकुट को विनम्रतापूर्वक स्वीकार कर ग्रामवासियों को वापस सौंपते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह के आयोजन में इस मुकुट की बिछिया बनवाकर मेरी भांजियों को पहनाई जाए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दूसरों की भलाई करना भी यज्ञ के समान ही पवित्र कार्य है। उन्होंने कहा कि ईश्वर प्राप्ति के तीन मार्ग हैं- ज्ञान मार्ग, भक्ति मार्ग और कर्म मार्ग। इन मार्गों का अपने कार्यों में पूरी निष्ठा और समर्पण से अनुसरण करना ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है। उन्होंने कहा कि शासन की सभी जन-कल्याणकारी योजनाएँ लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिये चलाई जा रही हैं।




Leave a Reply