विश्व हिंदू परिषद के महिला विभाग मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की मध्यभारत प्रांत की दो दिवसीय बैठक 3,4 सितंबर को भोपाल के सुंदर वन मैरिज गार्डेन में संपन्न हुई। इस बैठक में 22 जिलों से जिले, विभाग की 59 कार्यकर्ता सम्मिलित हुई.
आगामी वार्षिक दुर्गाष्टमी की योजना पर चर्चा एवं समाज में मातृशक्ति में देश व धर्म के प्रति जागरण लाने के लिए बहन- बेटिओं की रक्षा, भारतीय संस्कृति पर हो रहे आक्रमण पर अंकुश लगाने हेतु कई विषयों पर प्रांतीय अधिकारियों विहिप प्रांत कर्याध्यक्ष के, .एल. शर्मा जी, प्रांत संगठन मंत्री खगेन्द्र भार्गव जी प्रांत उपाध्यक्ष बृजेश चौहान जी मातृशक्ति प्रांत संयोजिका अनीता सिकरवार, दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका सत्यकीर्ति राने सहित सभी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। लव जिहाद विषय पर “एक मुखौटा ऐसा भी” पुस्तक की लेखिका डॉ. वंदना गांधी जी का उद्बोधन बहनों को प्राप्त हुआ। बैठक का संचालन दुर्गावाहिनी प्रांत सह संयोजिका भावना गौर ने किया। इस बैठक में जिला संयोजिकाओं ने अपने जिले में संपन्न हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी व आगामी योजना का लक्ष्य तय किया।
Leave a Reply