-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
दीनदयाल समिति का जुमला डूबते को तिनके से बचाने का प्रयास: गुप्ता
दीनदयाल समितियों में भारी मात्रा में भाजपाइयों की भर्ती असंतोष और अस्थिरता से गुजर रही सरकार का डूबते को तिनके से बचाने का प्रयास मात्र है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि उस दीनदयाल कार्यक्रम के नाम पर भाजपा अपने ढोलते हुए जहाज को स्थिर करने की कोशिश कर रही है जिस कार्यक्रम की 16 में से आधे से अधिक योजनाएंबंद हो चुकीं हैं। स्वयं 15 साल की शिवराज सरकार उन्हें बंद कर चुकी है।
गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा जुमले बेचने के लिए गरीब और अंतिम व्यक्ति की बात करती है लेकिन सारा सामान बटोर कर माल्या और नीरव मोदी भाग जाते हैं। गरीबों का कभी कल्याण नहीं होता। गुप्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश की वास्तविक स्थिति यह है कि अभी भी जिन लोगों को लॉकडाउन के दौरान राशन देने का वादा किया गया था उनकी ना तो पूर्ण रूप से पर्चियां बनी हैं ना ही वेचारों को राशन प्राप्त हुआ है। लेकिन जुमलों में अंतिम आदमी जिंदा रखा जा रहा है। दीनदयाल जी के ईमानदार सोच को बट्टा लगाया जा रहा है।
गुप्ता ने सरकार से मांग की की हितग्राहियों के चयन के काम में राजनीतिक कार्यकर्ताओं के दखल से न्याय आधारित शासकीय व्यवस्था में अवांछित हस्तक्षेप को बढ़ावा मिलेगा। जिसके परिणाम भयावह भी हो सकते हैं ।सरकार स्वयं जानती है कि महामारी में क्राइसिस प्रबंधन समितियों की क्या भूमिका रही है । उनके अंतर्द्वंद और परस्पर विवादों के कारण ही महामारी प्रबंधन अराजक और अनुत्पादक हुआ था। कम से कम इस अनुभव से सीखकर अब प्रशासन में अशासकीय दखल न बढ़ाएं।




Leave a Reply