-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
दिव्यांग बच्चों की खेलकूद-सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
नौगांव दिव्यांग बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान कर प्रोत्साहित करने के लिए हर बर्ष तीन स्तरों पर शिक्षा विभाग द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाता है।स्कूल स्तर पर चयनित छात्रों को जनपद स्तर पर शामिल किया जाता है। जनपद स्तर पर जो दिव्यांग छात्र विजेता रहतें हैं,उनके लिए जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाता है।
बीएसी अनुपम त्रिपाठी ने बताया कि जनपद शिक्षा केन्द्र नौगांव में सोमबार को ब्लॉक स्तरीय दिव्यांग खेल-कूंद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता शिविर का आयोजन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी आर के पाठक के मुख्य आतिथ्य एवं बीआरसीसी वीके गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।जिसमें शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले 50 दिव्यांग बच्चों ने सहभागिता की। एमआरसी श्रीमती शकीला खान एवं बीजीसी श्रीमती रोली निगम द्वारा खेल-कूंद एवं सांकृतिक प्रतियोगिताएं सम्पन्न कराई गईं। सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में छात्र नीरज अहिरवार प्रथम,कु. प्रिया द्वितीय एवं कु.प्रियंका अहिरवार तृतीय स्थान पर रहीं। चित्र कला में कु.रिया प्रथम एवं कु.शालिनी द्वितीय स्थान पर रहीं।गोला फेंक प्रतियोगिता में नीरज अहिरवार ने प्रथम एवं चाँद मुहम्मद ने द्वितीय स्थान हॉसिल किया।लूडो प्रितियोगित में कु.प्रिया ठाकुर ने प्रथम व कु.कंचन रैकवार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।रंगोली प्रितियोगित में कु.प्रिया ठाकुर एवं गायन में कु.रीमा कुशवाहा प्रथम स्थान पर रहीं। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग बच्चों को जिला स्तरीय शिविर में भाग लेने का अवसर मिलेगा। शिविर में विजेता रहे छात्रों एवं सहभागिता करने वाले सभी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किये गए। शिविर में सीएसी परमानन्द पांडे,राजेश गुबरेले,अनंतराम चतुर्वेदी ने विशेष सहयोग प्रदान किया।




Leave a Reply