-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दिल में वैचारिक आग लगायें, बतायें ‘‘आप तो ठगा गये’’
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने गुरुवार को पीसीसी में जिलों से आये युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल के पदाधिकारियों से कहा कि हम सबका लक्ष्य एक है और हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती समय की है। हमारे पास केवल 90 दिन बचे हैं। हमारा एक सूत्रीय कार्यक्रम है-चुनाव। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मठ कांग्रेसी अपने घर के ऊपर कांग्रेस का झंडा जरूर फहराये।इस अवसर पर अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी ओनिका महरोत्रा, अभा महिला कांग्रेस आईटी सेल प्रभारी दिव्या स्पंदना, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षगण रामनिवास रावत, बाला बच्चन, जीतू पटवारी, सुरेन्द्र चौधरी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान, सेवादल के मुख्य संगठक योगश यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी और एनएसयूआई अध्यक्ष विपिन बानखेड़े ने भी संबोधित किया।
कमलनाथ ने युवा कांग्रेस से कहा लोगों को बार-बार बताना है कि ‘‘आप तो ठगा गये।’’ हर बार दोहरायें कि ‘‘आप तो ठगा गये।’’ हमारा मुकाबला उन लोगों से है, जिनकी कोई नीयत नहीं, जिनकी शराफत नहीं। आप खुद तय करें कि क्या करना है। उन्होंने कहा कि छह महीने तक कुछ पूछने की जरूरत नहीं है। हर वह चीज करें जो चुनाव जीतने के लिए जरूरी है। महिला कांग्रेस से उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को अपना सबसे मजबूत वोटर्स मानती है। आज महिलाओं का एक बड़ा वर्ग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उनके कहने पर शराब की दुकानें बंद नहीं की जाती, मंदिरों और स्कूल-कॉलेजों के पास शराब की दुकानें खुली हुई हैं। वहां अहाता बनाकर बैठकर पीने की उत्तम व्यवस्था है। महिलाओं की इज्जत का ध्यान सरकार को नहीं है। ब्लाक स्तर तक महिलाओं को अपनी ताकत दिखाना होगी। श्री नाथ ने आश्वस्त किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को उनका सम्मान वापिस मिलेगा। एनएसयूआई से कमलनाथ ने कहा कि वे संकल्प लें कि प्रदेश के हर कॉलेज के बाहर गेट मीटिंग करें । कमलनाथ ने सेवादल के सिपाहियों से कहा कि कांग्रेस को जिताने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।




Leave a Reply