-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की अभूतपूर्व जीत।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत मिलने के पूरे आसार हैं। भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है, जबकि कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया है।
ताजा स्थिति के अनुसार 70 सदस्यों वाली विधानसभा में आम आदमी पार्टी बहुमत के आंकडे को पार कर चुकी है और उसने 46 सीटें जीत ली हैं तथा 21 पर आगे चल रही है। पिछले चुनाव में 31 सीटें जीतने वाली भाजपा ने दो सीटें जीत ली हैं और एक पर आगे है।
आम आदमी पार्टी नेता अरविन्द केजरीवाल जीत गये हैं, जबकि भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी और कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अजय माकन हार गये हैं।
आम आदमी पार्टी नेता अरविन्द केजरीवाल ने भाजपा की नुपुर शर्मा को 39 हजार से अधिक वोटों से हराया। आम आदमी पार्टी के नारायण दत्त शर्मा बदरपुर सीट से, कर्नल देविन्दर सहरावत बिजवासन सीट पर, ए पी त्रिपाठी मॉडल टाउन से, सत्येन्द्र जैन शकूरबस्ती से, अलका लांबा चांदनी चौक से और सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से विजयी हुए हैं।
भाजपा के विजेन्द्र गुप्ता रोहिणी सीट से विजयी हुए हैं। आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया और सोमनाथ भारती आगे चल रहे हैं।
आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में आए विनोद कुमार बिन्नी हार गये हैं। कांग्रेस की किरण वालिया और शोएब इकबाल पीछे चल रहे हैं।
श्रीमती किरण बेदी को भाजपा की गढ़ कृष्णानगर सीट पर आम आदमी पार्टी के ए.के. बग्गा ने दो हजार वोटो के अन्तर से हराया। इस सीट पर भाजपा के डॉ0 हर्षवर्द्धन जीतते रहे हैं।




Leave a Reply