दिल्‍ली विधानसभा की 70 सीटों के चुनाव में रिकॉर्ड 67 प्रतिशत मतदान।

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में आज रिकॉर्ड 67 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े। मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा। यह चुनाव मतदान के लिहाज से अप्रत्‍याशित रहा, क्‍योंकि इसमें करीब 11 लाख नए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मुख्‍य चुनाव अधिकारी ने बताया कि उत्‍तर पूर्व जिले में सबसे अधिक उनहत्तर दशमलव आठ-सात प्रतिशत जबकि नई दिल्‍ली सीट पर सबसे कम 64 दशमलव शून्‍य-छह प्रतिशत वोट पड़े। पिछले विधानसभा चुनाव में कुल मिलाकर 65 दशमलव छह प्रतिशत मतदान हुआ था। 70 सदस्‍यों वाली वि धानसभा के लिए कुल 673 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान हैं। वोटों की गिनती मंगलवार को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today