-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दिल्ली में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के बारे में पुलिस से रिपोर्ट मांगी
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने नई दिल्ली में आज एक गिरिजाघर में कथित रूप से तोडफोड़ की घटना के बाद पुलिस से धार्मिक स्थलों की सुरक्षा स्थिति की रिपोर्ट मांगी है। मंत्रालय ने इससे पहले की घटनाओं के मामलों में भी तुरंत कार्रवाई करने को कहा है।
दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में आज तड़के कुछ अज्ञात लोगों ने एक गिरजाघर में कथित रूप से तोड़फोड़ की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चर्च में रखी चीजें फेंक दी गई और कुछ तोड़ दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिछले वर्ष नवम्बर से दिल्ली में गिरजाघर को निशाना बनाने की यह पांचवी घटना है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य न्यायमूर्ति साइरिएक जोसफ ने आज वसंतकुंज के उस गिरिजाघर का दौरा किया जहां कथित रूप से तोड़-फोड़ की गई थी। यह पूछे जाने पर कि क्या आयोग इस संबंध में कोई कार्रवाई करेगा, उनका कहना था कि पुलिस अपना काम कर रही है और उसी को ही कार्रवाई करनी है।




Leave a Reply