-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दिल्ली के उपराज्यपाल और आम आदमी पार्टी सरकार के बीच विवाद गहरा गया है।
दिल्ली के उपराज्यपाल और आम आदमी पार्टी सरकार के बीच विवाद गहरा गया है। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने वरिष्ठ अधिकारी शकुन्तला गैमलिन को मुख्य सचिव का अतिरिक्त पदभार न संभालने को कहा है। सुश्री गैमलिन को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनकी नियुक्ति नियमों के विरूद्ध है।
उपराज्यपाल नजीब जंग ने सुश्री गैमलिन को कल मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया था। इसके कुछ घंटों बाद सुश्री गैमलिन ने उपराज्यपाल को पत्र लिखा कि बीएसईएस डिस्कॉम से उनकी कथित निकटता के कारण मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी उन पर इस पद की दौड़ में शामिल न होने के लिए दबाव डाल रहे हैं। उपराज्यपाल के कदम की आलोचना करते हुए आम आदमी पार्टी सरकार ने कल कहा था कि उपराज्यपाल, चुनी हुई सरकार और मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की अनदेखी नहीं कर सकते। दिल्ली सरकार का कहना है कि उपराज्यपाल ने संविधान, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के दिल्ली अधिनियम और कार्यकलाप संबंधी नियमों के विरूद्ध काम किया है। श्री नजीब जंग ने आम आदमी पार्टी सरकार के आरोपों का यह कहते हुए खण्डन किया कि संविधान के अनुच्छेद 239 ए ए के अनुसार उपराज्यपाल दिल्ली में राज्य की सत्ता का प्रतिनिधि है।




Leave a Reply