-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, पक्षी विमान से टकराया
भोपाल के राजा भोज विमानतल पर शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से लैंडिंग के समय एक पक्षी (गिद्ध) टकराया गया। इससे विमान में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई और विमान को सुरक्षित लैंडिंग कराकर सभी यात्रियों को उतारा गया।
दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया के विमान की सुबह साढ़े आठ बजे लैंडिंग होना थी और उसी दौरान विमानतल पर एक गिद्ध आ गया। यह फ्लाइट के लैंडिंग के दौरान ही विमान के इंजन से टकराया गया। इससे इंजन खराब हो गया लेकिन तब तक फ्लाइट विमानतल पर उतर चुकी थी। इससे हादसा टल गया। मगर यह विमान वापस दिल्ली की ओर रवाना होता है जिसके यात्रियों को करीब दो घंटे तक विमानतल पर ही इंतजार करना पड़ा। इंजन की खराबी ठीक होने के बाद करीब साढ़े दस बजे यह फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हो सकी।




Leave a Reply