-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दिल्ली में विधायक ने मुख्य सचिव को पीटा, सीएस ने पुलिस में की शिकायत
आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के तीन साल पूरे होने जा रहे हैं लेकिन उसके विज्ञापनों को जारी करने पर मुख्य सचिव अंशु प्रकाश व सरकार के बीच चल रहा विवाद सोमवार की रात को इतना बढ़ गया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के सामने एक विधायक अमानुल्ला खान ने पीट दिया। इस घटनाक्रम के समय केजरीवाल, सिसौदिया सहित करीब 11 विधायक भी मौजूद थे। सीएस ने आरोप लगाया है कि घटनास्थल पर मौजूद किसी भी व्यक्ति ने उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किय़ा।घटना को लेकर दिल्ली शासन के आईएएस अफसरों में काफी नाराजगी थी। सीएस अंशु प्रकाश ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस को एक पेज की अंग्रेजी में लिखी शिकायत दी है जिसमें सरकार के तीन साल पूरे होने को लेकर विज्ञापन जारी करने के विवाद और सोमवार की आधी रात को मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा अपने निवास पर बुलाए जाने की घटना का विस्तार से वर्णन किया है। उन्होंने कहा है कि सोमवार की आधी रात को निवास पर बुलाकर विधायकों की मौजूदगी में कानून विरुद्ध काम करने के लिए दबाव बनाया गया। सीएम, डिप्टी सीएम और विधायकों को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला भी दिया गया। इसके बाद भी कानून के विरुद्ध जाकर काम करने को कहा गया। नहीं मानने पर पड़ोस में बैठे एक विधायक अमानुल्ला खान ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटनाक्रम की शिकायत करते हुए सीएम अंशु प्रकाश ने आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।




Leave a Reply