-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
दिल्ली में आप नेताओं को एलजी के नोटिस, भाजपा का स्टिंग से शराब नीति पर फिर हमला
दिल्ली राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार और भाजपा के बीच राजनीतिक जंग जारी है और शराब नीति को लेकर अब भाजपा ने स्टिंग ऑपरेशन का सहारा लिया है। वहीं, आप नेताओं द्वारा दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना पर लगाए गए आरोपों के बाद उप राज्यपाल ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को कानूनी नोटिस थमा दिए हैं।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार की शराब नीति पर भाजपा ने जो हमले शुरू किए थे, उसके बाद स्कूलों के भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया गया। मगर शराब नीति पर अभी भी भाजपा के हमले जारी हैं और आज पार्टी ने एक स्टिंग ऑपरेशन का सहारा लिया है। इसमें एक शराब ठेकेदार के पिता की बातों को दिखाया गया है जिसमें वे बिचौलियों की भूमिका और भ्रष्टाचार की बातों को कहते सुनाई दे रही हैं। इस स्टिंग के माध्यम से भाजपा ने आप सरकार पर फिर शऱाब नीति में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
वहीं, दूसरी तरफ आप नेताओं की मुश्किलें उप राज्यपाल सक्सेना ने भी बड़ा दी हैं। कुछ दिन पहले आप नेताओं ने उप राज्यपाल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। अब एलजी वीके सक्सेना ने आप नेता संजय सिंह, आतिशी, दुर्गेश पाठक, सौरभ भारद्वाज सहित कुछ अन्य नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें उन्होंने आप नेताओं को झूठे आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है।




Leave a Reply