-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दिल्ली में अब सिंधिया की राजनीति डिफेंस कॉलोनी से चलेगी
मध्यप्रदेश के कद्दावर कांग्रेस नेता और सिंधिया राजघराने के मुखिया पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव दिल्ली के अपने 33 साल पुराने सरकारी ठिकाने 27 सफदर जंग रोड को 10 दिन में पूरी तरह से छोड़ देंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसी बंगले में अपनी किशोरावस्था में कदम रखा था और यहीं वे जवान होकर संसद तक पहुंचे।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली के इसी सरकारी बंगले में सांसद से केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय किया। सिंधिया की इस बंगले से जुड़ी 33 साल की यादें हैं और गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के तौर पर 2019 में जनता द्वारा अस्वीकार कर दिए जाने के बाद 27 सफदर जंग रोड के बंगले का साथ भी अब छूट जाएगा। दिल्ली में राजनीति करने के लिए सिंधिया ने वहां साउथ एक्सटेंशन में डिफेंस कॉलोनी में एक बंगला खरीदा है जहां से वे अपनी राजनीति का अगला सफर शुरू करेंगे। यहीं उनका निवास होगा और ऑफिस भी रहेगा।




Leave a Reply