दिग्विजय सिंह, मंत्रिगणों ने शिरकत कर अर्जुन सिंह को दी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ राजनेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की जयंती 05 नवंबर पर आज सी-19 में हुई। श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रदेश के नेता तथा मंत्रिगणों ने शिरकत कर दाउ अर्जुन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

अर्जुन सिंह के 89 जन्मदिवस पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह राहुल भैया के निवास सी-19 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया था। सभा में शामिल सभी नेतागणों एवं कार्यकर्ताओं ने दाउ अर्जुन सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का उल्लेख करते हुए उनसे जुड़ी स्मृतियों का उल्लेख किया। दलित, आदिवासी, गरीब, पिछड़े वर्गों के कल्याण एवं उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए दाउ अर्जुन सिंह द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों का भी जिक्र किया।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मंत्रिगण डॉ. गोविन्द सिंह, जीतू पटवारी, तरूण भानोत, हर्ष यादव,  जयवर्धन सिंह, सुखदेव पांसे, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर सांसद राजमणि पटेल, विधायक श्रीमती सुनीता पटेल, नीलांशु चतुर्वेदी, रामलाल मालवीय, आलोक चतुर्वेदी,  देवेन्द्र पटेल, पूर्व विधायक मानवेंद्र सिंह, विनोद डागा, सुखेन्द्र सिंह बना, यादवेन्द्र सिंह नागौद, श्रीमति सविता दीवान, श्री अश्विनी जोशी, श्री भगवान सिंह यादव, प्रेमनारायण मिश्रा, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के पुत्र भरत सिंह सोलंकी एवं स्व. श्री अर्जुन सिंह के बड़े पुत्र श्री अभिमन्यु सिंह उपस्थित रहे।

                   पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने श्रद्धांजलि सभा में आए सभी लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि स्व. अर्जुन सिंह जी का कृतित्व और व्यक्तित्व हमारे स्मृति पटल पर चिरस्थायी अंकित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today