-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दिग्विजय सिंह के खिलाफ ग्वालियर में शिकायत दर्ज
भारतीय जनता पार्टी आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक श्री शिवराज सिंह डाबी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा ट्विटर एकाउंट पर हाथरस की पीडित बालिका की तस्वीर सार्वजनिक करने के खिलाफ ़पुलिस अधिक्षक ग्वालियर को शिकायत दर्ज कराई है। 1 अक्टूबर को श्री दिग्विजय सिंह ने अपने अधिकृत ट्विटर एकाउंट पर पीड़ित बालिका की तस्वीर पोस्ट कर सार्वजनिक किया था।
शिवराज सिंह डाबी ने गुरूवार को ग्वालियर पुलिस अधीक्षक को दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कर धारा 228 (क) और 420 के तहत मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। श्री डाबी ने कहा कि पीड़िता की पहचान उजागर न करने के संबंध में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 228 (क) के तहत स्पष्ट प्रावधान है जिसमे यह कृत्य गंभीर अपराध है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह अपने बयान को लेकर हमेशा सुर्खियां बंटोरने का काम करते है। हाथरस की घटना को लेकर श्री दिग्विजय सिंह ने सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए पीड़िता एवं उसके परिवार की छवि खराब की है। उन्होंने श्री सिंह के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।




Leave a Reply