-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दिग्विजय, सिंधिया और सोलंकी पहुंचे राज्यसभा
राज्यसभा चुनाव में मध्यप्रदेश से दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी जीतकर राज्यसभा पहुंच गए हैं। दिग्विजय को सबसे ज्यादा 57 वोट में मिले जिसमें दो गैर कांग्रेसी विधायकों के हैं। भाजपा भीतर ही भीतर इन दो वोटों को लेकर चिंतित है लेकिन पार्टी दावा कर रही है कि ये दोनों वोट निर्दलीय के हो सकते हैं। वहीं, कांग्रेस इन दो वोटों के अपने पक्ष में आने से बेहद खुश है क्योंकि उसे उम्मीद है कि इसी तरह का असंतोष उसे विधानसभा उप चुनाव में साथ देगा।
राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले मतदान किया और दूसरे नंबर पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने वोट डाला। दोपहर 12 बजे तक 205 विधायकों का मतदान हो चुका था और कोरोना संक्रमित विधायक कुणाल चौधरी ने पीपीई किट पहनकर अंतिम वोट डाला। इसके बाद शाम को पांच बजे गिनती शुरू हुई जिसमें एक भाजपा और एक कांग्रेस के विधायक का वोट निरस्त हो गया। इसके बाद शाम पांच बजे गिनती शुरू होने पर दिग्विजय सिंह को 57, सिंधिया को 56 और सुमेर सिंह सोलंकी को 55 मत मिले लेकिन चौथे प्रत्याशी फूलसिंह बरैया को केवल 36 वोट हासिल हुए। इस प्रकार दिग्विजय सिंह को कांग्रेस की रणनीति के मुताबिक मिलने वाले 54 मतों की जगह 57 वोट मिलने से तीन अतिरिक्त वोट मिले जिनमें से एक वोट बरैया को दिया जाना था। भाजपा या गैर कांग्रेस-भाजपा विधायकों में से दो के वोट दिग्विजय सिंह को मिलने से कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ी।




Leave a Reply