-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
दिग्विजय व अन्य कांग्रेसजनों पर दर्ज झूठे प्रकरणों से कांग्रेस आक्रोशित
पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह व अन्य कांग्रेसजनों पर दर्ज किए गए झूठे प्रकरणों से कांग्रेस आक्रोशित। पुलिस महानिदेशक के नाम सौंपा ज्ञापन। झूठे प्रकरणों की ख़ारजी व दोषियों पर कार्यवाही की मांग। संपूर्ण प्रदेश में आंदोलन की चेतावनी।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा साँसद दिग्विजय सिंह सहित अन्य कांग्रेसजनो पर भोपाल एवं सागर में पुलिस द्वारा भाजपा और आर. एस. एस. के प्रभाव में आकर दर्ज किये गये झूठे प्रकरणों से कांग्रेसजनों में आक्रोश व्याप्त हैं। जहां कांग्रेसजनों ने सोमवार को बुंदेलखंड क्षेत्र के संभागीय मुख्यालय सागर में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस महानिदेशक नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह को सौंप कर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व अन्य कांग्रेसजनों पर दर्ज किए गए झूठे प्रकरणों की ख़ारजी व दोषियों पर कार्यवाही किये जाने की पुरजोर मांग उठाई। पुलिस महानिदेशक के नाम सौंपें ज्ञापन में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि पुलिस प्रशासन आर एस एस और भाजपा की कठपुतली बन कर काम कर रहा है जिसका स्पष्ट प्रमाण है कि गत 11 जुलाई को श्री दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा साँसद सहित अन्य लोग भोपाल के गोविन्द पुरा औधोगिक क्षेत्र की भूमि आर. एस. एस से जुड़े लघु उद्योग भारती को देने के विरोध में श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री म.प्र. शासन को ज्ञापन देकर स्मरण कराना चाहते थे कि उक्त जमीन स्वयं श्री शिवराज सिंह जी एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व.श्री बाबूलाल गौर जी के द्वारा उक्त भूमि पर पौधरोपण कर जमीन पार्क को आवंटित की थी। उक्त भूमि पर लगे पेड़ों को काटने का विरोध करने पर पुलिस ने आर. एस. एस के इशारे पर बर्बरता पूर्ण कार्यवाही करते हुए श्री दिग्विजय सिंह जी पूर्व मुख्यमंत्री सहित अन्य लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि भोपाल की तरह सागर जिले के थाना मकरोनिया पुलिस द्वारा कांग्रेसजनों पर दर्ज किये गये झूठे प्रकरण में आवेदन देने के बाद भी कार्यवाही नही की गई तथा थाना कोतवाली सागर में गत दिनों कांग्रेसजनों पर झूठा प्रकरण दर्ज किया गया हैं। श्री चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस व प्रशासन की संविधान विरोधी व पक्षपातपूर्ण कार्यवाही को कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में वर्दाश्त नही करेंगी और पुलिस प्रशासन की दोषपूर्ण कार्यवाही व कांग्रेसजनो पर दर्ज किए गए झूठे प्रकरणों के खिलाफ सम्पूर्ण प्रदेश के आंदोलन किया जावेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से म.प्र. कांग्रेस कमेटी के सचिव राकेश राय,युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशरफ खान,युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष कार्तिकेय सिंह रोहण,नरयावली युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजा बुन्देला, एम. आई. खान, निर्वाण सिंह ठाकुर, सन्दीप चौधरी, अजीत सिंह,केशव रैदास, आसिफ खान आदि कांग्रेसजन मोजूद थे।




Leave a Reply