-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दिग्विजय मंत्री बाला बच्चन-सिंगार पर बरसे, सिंधिया ने भी किया ट्वीट
मध्यप्रदेश विधानसभा में लिखित प्रश्नों के उत्तर में कमलनाथ सरकार के मंत्रियों बाला बच्चन, उमंग सिंगार और जयवर्धन सिंह द्वारा अलग-अलग प्रश्नों के जवाब में भाजपा की पूूर्ववर्ती सरकार को क्लीन चिट देने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बाला बच्चन व सिंगार को फटकार लगाई और कहा कि वे कैसे भाजपा सरकार को क्लीनचिट दे सकते हैं।
सोमवार को विधानसभा में मंदसौर गोलीकांड, सिंहस्थ घोटाले और नर्मदा किनारे पौधरोपण के घोटाले को लेकर मंत्रियों ने जवाब दिए थे। बाला बच्चन ने मंदसौर गोलीकांड को लेकर कहा था कि पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोलियां चलाईं थी। वहीं, उमंग ने नर्मदा किनारे पौधरोपण को लेकर जवाब दिया था कि वृक्षारोपण सही हुआ है और उसमें काफी बड़ा भ्र्ष्टाचार हुआ है। जयवर्धन सिंह ने तो यह कहा दिया कि सिंहस्थ घोटाले में भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की गई तो उन्होंने इसकी जांच करने की जरूरत नहीं बताई।
इसके बाद भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बताएं कि पार्टी किसके एजेंडा पर चल रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा है कि कमलनाथ को यह स्पष्ट करना चाहिए कि प्रदेश सरकार किस के एजेंडे पर चल रही है ? सरकार कांग्रेस के एजेंडे पर चल रही है, मुख्यमंत्री कमलनाथ के एजेंडे पर चल रही है, या फिर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के एजेंडे पर चल रही है, जो इन दिनों सुपर सीएम की तरह हर मामले में दखलंदाजी कर रहे हैं।




Leave a Reply