दिग्विजय ने लगाया हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप, भाजपा ने कहा दिग्विजय भड़काते हैं दंगा

राज्यसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह कांग्रेस के विधायकों को खरीदने का प्रयास कर रही है। उसके द्वारा विधायकों को 35 करोड़ रुपए की पेशकश की गई है। वहीं, दिग्विजय के आरोपों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है। शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह दंगा भड़काने का काम करते हैं। आज ऐसा कोई मुद्दा नहीं था जिससे दंगा भड़के तो ये आरोप लगा दिए।

दिग्विजय सिंह ने दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा में यह आरोप लगाया है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को दो सीटें मिलने की उम्मीद है लेकिन दूसरी सीट के लिए कांग्रेस-भाजपा के बीच खींचतान है। इसी संदर्भ में दिग्विजय सिंह ने यह आरोप लगाकर भाजपा की कोशिशों से न केवल उऩके प्रयासों को शांत किया है बल्कि कांग्रेस हाईकमान तक अपनी दावेदारी को मजबूत बताने की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today