-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दिग्विजय ने पीएम को व्यापार-उद्योग को राहत संबंधी सुझाव दिए
राज्यसभा सांसद एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने कोरोना महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन से उत्पन्न होने वाले देश के वित्तीय हालातों पर चिन्ता प्रकट करते हुए व्यापार और उद्योग जगत को तत्काल राहत पंहुचाने की आवश्यकता पर बल दिया है।
सिंह ने कहा है कि गरीव, भूमिहीन मजदूर, किसान, औद्योगिक श्रमिक, आदिवासी और हमारी जनसंख्या के सर्वाधिक कमजोर वर्ग का राज्य के संसाधनों पर पहला हक है। उसी प्रकार अर्थव्यवस्था के इंजिन को चालू बनाये रखने के लिए व्यापार और उद्योग जगत की स्वाभाविक चिंताओं को भी दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने व्यापार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों द्वारा पत्र में दिये गए 6 सुझावों को अमल में लाने तथा इस कठिन समय मे देश की अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए तत्काल उचित कदम उठाने की मांग की है।




Leave a Reply