दिग्विजय ने कहा ED-IT एमपी-सीजी, राजस्थान में छापे की तैयारी, गीदड़ भभकी बताया
Tuesday, 12 September 2023 9:05 PM adminNo comments
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ईडी-आईटी एमपी में विपक्ष, राजस्थान-छत्तीसगढ़ में सरकार के मंत्री-अफसरों पर छापे की तैयारी में। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में ईडी-आईटी के दफ्तर खोले जा रहे हैं। यहां सरकार के मंत्रियों और अफसरों के घर पर छापे की तैयारी नहीं है बल्कि विपक्ष के नेताओं के यहां छापे के लिए तैयारियां चल रही हैं। जिन्होंने सैकड़ों हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जितल कर ली है, उन पर छापे नहीं मारे जाएंगे। जो सत्ता से बाहर हैं, उन पर छापे के लिए ईडी-आईटी के दफ्तर खलोे जा रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस इनकी गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं है डरे वह जिन्होंने अवैध संपत्ति हासिल की है। यह भाजपा की बौखलाहट है।
भाजपा का पलटवार दिग्विजय सिंह के छापे के डर वाले बयान पर बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि ईडी एक संवैधानिक संस्था है संवैधानिक संस्था होने के साथ वह अपना काम करती है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे नेता इनको हमेशा यही दिखाई देता है क्योंकि इन्होंने जिंदगी में चोरी ही की है। ईडी का, सीबीआई का किसी के यहां छापा पड़ता है तो आपके पेट में दर्द क्यों होता है। शर्मा ने कहा कि कमलनाथ-दिग्विजय के मन में चोर है क्योंकि चोरी की है, इसलिए आपको ईडी का डर पहले से ही दिखाई देने लगता है। भारतीय जनता पार्टी संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास रखती है।
प्रदेश की पंचायतों को आत्मनिर्भर व समृद्ध बनाने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा तीन दिन तक मंथन किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यशाला होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कुशाभाऊ ठ - 22/11/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रानी लक्ष्मीबाई की सेना में महिला शाखा 'दुर्गा दल' की सेनापति वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है - 22/11/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मारवाड़ के रक्षक, महान योद्धा, वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि वीर शिरोमणि श्री राठौर ने अप - 22/11/2025
Leave a Reply