-
दुनिया
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
दिग्विजय की सीईओ से चुनाव गडबडियो की शिकायतों पर कार्यवाही न होने पर नाराजगी
प्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं प्रभारी चुनाव आयोग कार्य जे.पी.धनोपिया द्वारा मुख्य निर्वाचन पदधिकारी श्रीमती बीरा राणा से शिकायत कर चुनाव में हो रही अनियमितताओं को लेकर नाराजगी व्यक्त की उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रहे 28 विधानसभा क्षेत्रों में कई पुलिस थानों के प्रभारी और कई प्रशासनिक अधिकारी खुलकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में कार्य कर रहे है जिनकी लगातार शिकायतें की गई है। लेकिन शिकायतों के संबंध में कोई भी संतोषजनक निर्णय चुनाव आयोग द्वारा नहीं लिया गया है।
दिमनी से भाजपा प्रत्याशी गिर्राज दण्डोतिया द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी की हत्या करने जैसे शब्दों का उल्लेख होने के बावजूद भी शिकायत होने के उपरांत भी चुनाव आयोग द्वारा कोई पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। प्रदेश में अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर पेरामिलिट्री फोर्स तैनात करने की मांग करते हुए उन्हेांने कहा कि प्रदेश में भाजपा से जुड़े व्यक्तियों द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शासकीय अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों से प्रताड़ित कराया जा रहा है जिसके संबंध में ठोस कदम उठाए जावें।
श्री दिग्विजय सिंह ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को प्रदेश में हो रहे उपचुनाव के संबंध में डाक मतपत्रों में हो रहे फर्जी वाडे की शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि किसी भी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव अधिकारियों द्वारा डाक मतपत्र प्राप्त करने के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या, जारी डाक मतपत्रों की संख्या एवं डाक मतपत्रों से मतदान उपरांत प्राप्त डाकमतपत्रों की संख्या आदि का विवरण नहीं दिया जा रहा है अधिकारियों द्वारा डाकमत से मतदान कराते जाते समय कांग्रेस प्रत्याशियों के अधिकृत प्रतिनिधियों को टीम में शामिल नहीं किया जा रहा है, पारदर्शिता नहीं दिखाई जा रही है और डाक मतपत्रों की अदला बदली होने के संबध्ंा में कोई संतोषजनक कार्यवाही न होने से निश्चित रूप से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में असंतोष है इसलिए चुनाव आयोग द्वारा उक्त संबंध में न्यायोचित कार्यवाही किए जाने की अपेक्षा की है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती बीरा राणा के समक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्वियज सिंह द्वारा वस्तु स्थिति से स्पष्ट कराया एवं प्रभारी चुनाव आयोग कार्य श्री जे.पी.धनोपिया, एडवोकेट ने चुनाव में हो रही गडबडियों के संबंध में अब तक की गई शिकायतों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया जिसके संबंध में श्रीमती राणा ने आश्वस्त किया है कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव निष्पक्ष होंगे एवं दोषी संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।
वहीं धनोपिया ने चुनाव आयोग से अशोकनगर के निर्वाचन अधिकारी रवि मालवीया एवं अनूपपुर के निर्वाचन अधिकारी कमलेश पुरी पर बहुत सारी शिकायतें होने के कारण उन्हें तत्काल स्थानांतरित करने की मांग की है।




Leave a Reply