-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दमोह में BSP एमएलए रामबाई के गृह गांव में तिहरा हत्याकांड, गोलियां चलीं
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में दीपावली के अगले दिन एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। बीएसपी विधायक रामबाई अहिरवार के गृह गांव देवरान में एक ही परिवार के साथ यह घटना हुई जिसमें गोलियों से परिवार के सीने छलनी किए गए। आरोपी फरार बताए जाते हैं।
बताया जाता है कि दमोह जिले के पथरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवरान में दीपावली के अगले दिन मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे घमंडी अहिरवार के घर पर जगदीश पटेल और उनके साथियों ने बंदूक व अन्य हथियारों से हमला बोला। घमंडी अहिरवार के परिवार पर जगदीश और उसके साथियों ने गोलियां चलाईं। इससे घमंडी, उसकी पत्नी राजप्यारी और बेटा मानक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।
घटना का कारण
दमोह के एसपी डीआर तेनीवार ने मीडिया से चर्चा में वहां बताया कि घमंडी और जगदीश के परिवार के बीच एक महिला को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के बाद इस विवाद के अलावा अन्य कारणों पर जांच की जाएगी। अभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मकान का विवाद
वहीं, इस मामले में गांव के कुछ लोगों ने मीडिया से चर्चा में कहा है कि घमंडी परिवार के मकान को लेकर जगदीश पटेल से विवाद चल रहा था। जगदीश पटेल मकान खरीदना चाह रहा था और घमंडी के परिवार को वह गांव से जाने के लिए दबाव बना रहा था। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




Leave a Reply