-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
दमोह की जनता को सौदेबाजी की राजनीति स्वीकार नहीं है : कमलनाथ
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज दमोह उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन के नामांकन दाखिल करने के पूर्व एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दमोह उपचुनाव को में उपचुनाव नहीं मानता, इस उपचुनाव के माध्यम से हम यह तय करेंगे कि हमें किस रास्ते पर जाना है, हमें ईमानदार राजनीति पसंद है या सौदेबाजी की राजनीति पसंद है?मैं आपसे माफी मांगता हूं कि वर्ष 2018 में हमने आपको जो उम्मीदवार दिया, उसके बारे में हमें नहीं पता था कि वह क्षेत्र की जनता के विश्वास के साथ सौदेबाजी करेगा।
कांग्रेस को जिताया भी था, लेकिन भाजपा की सौदेबाजी की राजनीति से आज दमोह में उपचुनाव हो रहा है। इस उपचुनाव में आपके बीच में शिवराज जी भी आएंगे, खूब झूठ बोलेंगे, शिवराज जी जब तक झूठ नहीं बोलते उनका खाना हजम नहीं होता है। उन्होंने 15 साल में हजारों झूठी घोषणाए की है, आपके बीच में मेडिकल काॅलेज से लेकर तमाम झूठी घोषणाएं करेंगे। आप उनसे उनकी घोषणाओं का हिसाब जरूर लेना, वह घोषणाओं के मास्टर हैं, उनसे चुनाव में कुछ भी घोषणा करा लो। आपको भाजपा की और शिवराज जी की इस झूठ की राजनीति को पहचानना होगा। इस अवसर पर नाथ ने कहा कि प्रदेश में 15 वर्ष बाद जनता ने अपने वोटों से कांग्रेस की सरकार बनायी, आप सभी जानते हैं कि शिवराज जी ने हमें कैसा प्रदेश सौंपा, एक ऐसा प्रदेश जो किसानों की आत्महत्या में, महिलाओं से दुष्कर्म में, बेरोजगारी में, अपराध में देश में नंबर वन था। कौन सी चुनौतियां हमारे सामने नहीं थी। मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था 70 प्रतिशत कृषि क्षेत्र पर आधारित है, आज किसान का जन्म कर्ज में होता है और उसकी मृत्यु भी कर्ज में होती है। आज का युवा जो देश-प्रदेश का निर्माण करता है, वह रोजगार को लेकर दर-दर भटक रहा है, उसका भविष्य हम कैसे सुरक्षित रखें, उसको कैसे रोजगार दें, व्यापार-व्यवसाय के मौके दे, यह चुनौती हमारे सामने थी? मध्यप्रदेश में आर्थिक गतिविधि कैसे बढे, निवेश कैसे आए, विश्वास का माहौल कैसे पैदा हो, यह सब चुनौतियां हमारे सामने थी। हमने सबसे पहले आते ही सारी चुनौतियों को स्वीकार कर प्रदेश की पहचान बदलने का काम किया। किसानों का हमने कर्ज माफ किया, पहले तो शिवराज जी झूठ बोलते रहे और बाद में उन्हीं की सरकार ने विधानसभा में 27 लाख किसानों की कर्ज माफी को स्वीकार किया।15 माह की सरकार में मुझे काम करने के लिए मात्र साढ़े 11 माह ही मिले लेकिन मेरी सरकार को बीच समय में ही सौदेबाजी कर भाजपा ने गिरा दिया। चाहता तो मैं भी सौदेबाजी कर सकता था लेकिन मैं प्रदेश की राजनीति और पहचान को सौदेबाजी से कलंकित नहीं करना चाहता था। आज आप लोगों को दमोह व बुंदेलखंड की इस पावन नगरी को कलंकित करने वालों से हिसाब मांगना है, इस चुनाव का यही प्रमुख मुद्दा है।मैं प्रदेश की नई पहचान बनाना चाहता था, दमोह में सीमेंट फैक्ट्री लगाने की मैंने शुरुआत की, निवेश को लेकर मैंने काम किया। किसानों का हमने कर्ज माफ किया। पहले प्रदेश की पहचान मिलावटखोरों से व माफियाओं से होती थी, मैंने इसी पहचान को बदलने का काम किया। मैंने अपनी नीति और नियत का परिचय दिया। मैंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि डबल की, 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली प्रदान की, किसानों को आधी दर पर बिजली दी, कन्या विवाह की राशि को बढ़ाया, क्या यह करके मैंने कोई पाप, गलती या गुनाह किया?मैं शुरु से कहता हूं कि मुंह चलाने और सरकार चलाने में बड़ा अंतर होता है। भाजपा सिर्फ गुमराह करने, झूठ और कलाकारी की राजनीति करती है। आप देखिए जब मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनना था तो कहते थे दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए आएंगे, किसानों की आय दोगुनी करेंगे, लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद आज मोदी जी और भाजपा ना किसानों की बात करती है, ना युवाओं की बात करती है और ना काले धन की बात करती है, आज वह गुमराह करने के लिए सिर्फ राष्ट्रवाद और पाकिस्तान की बात करती है। मैं तो उनसे पूछना चाहता हूं कि उनकी पार्टी में क्या एक भी ऐसा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है, जिसने आजादी के आंदोलन की लड़ाई में हिस्सा लिया हो तो उसका नाम बताइए? आज से 1 वर्ष पूर्व कोरोना को लेकर देश में लाॅकडाउन लगा। मोदी जी ने कहा कि मैं जनता को 20 लाख करोड़ दूंगा तभी मैंने कहा था कि 20 लाख करोड़ में कितने शून्य आते हैं पहले भाजपा यह बता दे, आज तक किसी के पास 20 रुपये भी आये क्या? आज यह तीन किसान विरोधी काले कानून ले आए हैं, यह किसानों पर जबरदस्ती यह काले कानून थोपना चाहते हैं, आज हर चीज का निजीकरण करने में लगे हुए हैं। इन तीन काले कानूनों से एमएसपी खत्म होगी, जमाखोरी-कालाबाजारी को बढ़ावा मिलेगा, मंडी व्यवस्था खत्म होगी। एमएसपी की शुरुआत इंदिरा गांधी जी और कांग्रेस ने की थी। कांटेक्ट फाॅर्मिग से किसान बंधुआ मजदूर बनेगा, किसान बर्बाद होगा।इस अवसर पर नाथ ने कहा कि मैं आप सभी लोगों को सावधान करना चाहता हूं कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए सरकारी मशीनरी से लेकर तमाम प्रलोभन, झूठी घोषणाएं, हर तरह के हथकंडे का उपयोग करेगी। मैं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों से भी कहना चाहता हूं कि आप अपनी वर्दी व आपने जो शपथ ली है, उसका सम्मान रखना, किसी दबाव प्रभाव में मत आना, क्योंकि आज के बाद कल आएगा और कल के बाद परसों भी आएगा। यह उपचुनाव देश-प्रदेश को संदेश देगा कि बुंदेलखंड, दमोह की जनता सब कुछ स्वीकार कर लेगी, गरीबी-कष्ट स्वीकार कर लेगी लेकिन सौदेबाजी की राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी। मुझे आप सभी पर पूरा विश्वास है कि आप यह तस्वीर देखकर सच्चाई का साथ देंगे। यदि आप सभी ने ठान लिया तो दमोह में कांग्रेस का झंडा लहराने से कोई नहीं रोक सकता।इस अवसर पर सभा स्थल पर कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन, संजय कपूर, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, रवि जोशी, विक्रांत भूरिया, रजनीश सिंह, मांडवी चैहान, मनु मिश्रा, नीलेश अवस्थी, संजय यादव, रतनचंद जैन, मानक पटेल, प्रताप लोधी आदि प्रमुख उपस्थित थे।




Leave a Reply