-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दबंगों ने रास्ता रोककर जान से मारने की नीयत से की फायरिंग
बिवाँर (हमीरपुर) थानाक्षेत्र में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वो जब चाहे तब लोगों के साथ गालीगलौज करते हैं जब चाहे लोगों के साथ मारपीट करते हैं मगर स्थानीय पुलिस उन्हीं की आवभगत करती रहती है ।थाना क्षेत्र में गालीगलौज मारपीट जैसी घटनाओं आम हो गई है।
ताजा मामला बिवाँर थानाक्षेत्र के महेरा गांव का है जहाँ पर हैण्डपम्प सुधारने जा रहे मिस्त्री को दो दबंग व्यक्तियों ने रास्ते में रोककर जमकर गालीगलौज व छीनाझपटी की व उसकी गाड़ी की चाभी छीन ली।जब मिस्त्री के परिजन मौके पर आये तब उसको बचाया।
पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह वह हैण्डपम्प मिस्त्री है।शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपने दो हेल्परों के साथ नल सुधारने जा रहा था। जब वह दारू के ठेके के पास पहुंचा तब गांव के कालू ऊर्फ खेमराज पुत्र मुल्लू लोधी व करन पुत्र सिम्मू वर्मा नशे की हालत में मिले और उसकी मोटरसाइकिल की चाभी छीन ली जब उसने इसका विरोध किया तो दोनों लोगों ने गालीगलौज व छीनाझपटी की।बताया कि उसके परिजनों ने आकर उसे बचाया।पीड़ित ने बताया कि जब वह मुस्करा से वापस आ रहा था तब कालू उर्फ खेमराज ने दोबारा रास्ते में रोका। जब वह नहीं रूका तब उक्त दबंगों ने हवाई फायरिंग भी की और धमकी दी कि अगर थाने गया जान से मार देंगे।पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।




Leave a Reply