-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
तोमर बोले, सांसदों को पेंशन छोड़ने का बयान वरुण गांधी की व्यक्तिगत राय
बीजेपी सांसद वरुण गांधी द्वारा सांसदों की पेंशन को लेकर दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की प्रतिक्रिया सामने आई है. वरुण गांधी के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है. व्यक्तिगत राय देने के लिए कोई भी स्वतंत्र है.
सांसदों को पेंशन छोड़ने की सलाह दी है वरुण गांधी ने : बता दें कि बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि सभी सांसदों को अपनी पेंशन छोड़ देनी चाहिए, ताकि अग्निवीरों के पेंशन की राह आसान हो सके. वरुण गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि भारत की महान जनता ने कभी स्वच्छता के लिए टैक्स दिया तो कभी जरूरतमंदों को गैस मिले, इसलिए अपनी सब्सिडी छोड़ी. इसी त्याग भाव से प्रेरणा लेकर क्या हम सभी देशभक्त सांसद अपनी पेंशन का त्याग कर सरकार का बोझ कम नहीं कर सकते ? अग्निवीरों को पेंशन की राह आसान नहीं कर सकते ?
बीजेपी से नाराज चल रहे हैं वरुण गांधी : बता दें कि बीजेपी सांसद वरुण गांधी काफी समय से बीजेपी के आला नेताओं से नाराज चल रहे हैं. वह लगातार मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं. किसान आंदोलन के दौरान भी वरुण गांधी ने आक्रामक तेवर अपनाए हुए थे. अपनी ही पार्टी के सांसद के आक्रामक व सरकार विरोधी बयानों के कारण बीजेपी नेताओं को कई बार असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।




Leave a Reply