-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
तीन साल के कार्यकाल में स्थापित किये जनसेवा के नये कीर्तिमान
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी मध्य प्रदेश राज्य शाखा की प्रबंध समिति का कार्यकाल 17-05-2021 को पूरा हो गया। साल 2018-21 की प्रबंध समिति के निर्वाचित चेयरमैन आशुतोष पुरोहित ने इतने कम समय में ही रेडक्रॉस में नवाचार कर जनसेवा के नये कीर्तिमान स्थापित कर दिये। आशुतोष पुरोहित ने रेडक्रॉस सोसायटी मध्य प्रदेश राज्य शाखा भोपाल एवं रेडक्रॉस चिकित्सालय के संचालन, प्रबंधन, वित्तीय नियंत्रण, प्रशासनिक व्यवस्था एवं जनसेवा के साथ कर्मचारियों के कल्याणकारी सभी आयामों का निर्वहन उत्कृष्टता एवं सहजता समरसता के साथ के पूरा किया और रविवार को ही रेडक्रॉस मध्य प्रदेश की जनरल सेक्रेटरी को चार्ज सौंप दिया। सफल कार्यकाल के पश्चात शाल श्रीफल देकर, अभिनंदन पत्र, और भगवान राम दरबार स्मृति चिन्ह देकर स्टाफ एंव कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई उज्जवल भविष्य की कामना के साथ की।
इस अवसर पर रेडक्रास की जनरल सेकेट्री डॉ प्रार्थना जोशी ने बताया की माननीय चेयरमैन आशुतोष पुरोहित के कार्यकाल में, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जनसेवा मिशन के तहत रोको-टोको कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क मास्क वितरण, निराश्रितों को कंबल वितरण के साथ, अपना घर, लायंस क्लब, बाल-निकेतन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर आवश्यक उपचार एवं दवाइयों का वितरण करके जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। दिनांक 20 फरवरी 2020 को ब्लड-बैंक में अनवरत 24 घंटे ब्लड डोनेशन कैंप को संचालित कर “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” की श्रेणी में लाकर मध्य प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी गौरवान्वित हुई थी।
चेयरमैन श्री पुरोहित के कार्यकाल में रेडक्रॉस चिकित्सालय को दिव्यांग फ्रेंडली अधोसंरचना विकास के लिये सामाजिक न्याय विभाग से लगभग 54 लाख रुपये का आवंटन, रोटरी क्लब के सहयोग से तीन डायलिसिस मशीन, एक आरओ प्लांट, एक एलईडी टीवी सहित लगभग 25 लाख की वित्तीय संसाधन से रेडक्रॉस चिकित्सालय की अधोसंरचना में विकास हुआ है। लायंस क्लब द्वारा रेडक्रॉस चिकित्सालय में उपचार कराने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की परिकल्पना तथा चिकित्सालय के लिये ऑक्सीजन मांग पूर्ति की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए रोटरी क्लब द्वारा ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराने में चेयरमैन श्री पुरोहित का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
अस्पताल कार्यालय अधीक्षक श्री मुनीश्वर चतुर्वेदी (सेवानिवृत्त डीएसपी) का कहना था कि चेयरमैन श्री आशुतोष पुरोहित द्वारा जनभावना को स्वीकार कर बहु प्रतीक्षित संकल्प शिव मंदिर निर्माण एवं प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया। इस कार्य को कर्मचारी स्वैच्छिक दान एवं जनभागीदारी के माध्यम से मंदिर का निर्माण कराकर शिव परिवार, राधा कृष्ण एवं बजरंगबली की प्रतिमा की स्थापना विधि विधान के साथ कराकर इस परिकल्पना को भी साकार कर संकल्प पूर्ण किया है। मैने अपने शासकीय सेवा काल के जीवन में ऐसा मानसेवी सेवक नहीं देखा। श्री पुरोहित के प्रबंधन, वित्तीय नियंत्रण, प्रशासनिक व्यवस्था और जनसेवा के साथ कर्मचारियों के कल्याणकारी सभी आयामों का निर्वहन उत्कृष्टता और सहजता समरसता के साथ के साथ करते थे।




Leave a Reply