-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
ताली-थाली बजाकर आंगनबाडी कर्मियों के बराबर मांगा आशा व सहयोगियों ने वेतन
प्रदेश सरकार द्वारा अमानवीय शोषण से त्रस्त स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रमुख मैदानी कार्यकर्ता आशा एवं सहयोगियों का अनिश्चितकालीन हडताल आज 22 वें दिन भी जारी रही। आशा ऊषा आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर आज 22 जून को आशा एवं सहयोगियों ने प्रदेश भर में थाली एवं ताली बजा कर विरोध प्रदर्शन किया एवं प्रदेश सरकार से आंगनवाडी कर्मियों के बराबर वेतन दिये जाने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि आशा कार्यकर्तायें स्वास्थ्य क्षेत्र में अति महत्वपूर्ण काम कर रही है। आशाओं के काम का कोई समय सीमा नही है। कई बार प्रसूति के प्रकरणों में आशा को रात भर अस्पताल में ही रहना पडती है। स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रशिक्षित आशा कार्यकर्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों के मार्गदर्शन में एक डाक्टर की तरह लोगों की सेवायें दे रही है। पीएचसी बीएमओ के हवाले है, लेकिन उसके अधीन के सभी गांव आशाओं के भरोसे पर है। लेकिन सरकार कर्मचारी का पद एवं न्यूनतम वेतन से वंचित कर उनका वर्षों से शोषण कर रही है।
दूसरी तरफ विशेष प्रशिक्षण प्राप्त आशा सहयोगी जो अपने अधीन के 12 से 20 गांवों की आशाओं के कार्य की एक पर्यवेक्ष के रूप में देखरेख एवं मार्गदर्शन करती है। उन्हें सरकार यात्रा व्यय सहित 250 रुपये प्रति दिन का प्रोत्साहन राशि दे रही है। आशा एवं सहयोगी मिलकर प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीन गांवों में खुद छोटी छोटी बीमारियों का इलाज कर रही है और अधिक समस्या होने पर स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज मुहैया करा रही है। आशा एवं सहयोगियों का इस्तेमाल कर स्वास्थ्य विभाग आम जनता को, खसकर ग्रामीण क्षेत्र में जहां चिकित्सा सुविधा का विस्तार न के बराबर है, जनता को बडा राहत पहुंचा रही है। लेकिन इस महत्वपूर्ण कार्य के बदले अल्प राशि देकर सरकार एक तरह उनका खून चूस रही है।
आज 22 जून को राजधानी भोपाल में आशा ऊषा आशा सहयोगी एकता यूनियन मध्य प्रदेश (सीटू) की भोपाल जिला अध्यक्ष भावना रोतेले एवं सचिव रश्मि महोबे, कौशल्या देशमुख, विशाखा पटले, सुजाता नरवाडे आदि के नेतृत्व में आशाओं ने मुख्यमंत्री के नाम स्मरण पत्र कलेक्टर भोपाल को सौंपा। इस दौरान आशाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर थाली व ताली बजाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को आशा यीनियन सीटू प्रदेश अध्यक्ष ए टी पदमनाभन एवं सीटू जिला अध्यक्ष पी.एन.वर्मा ने सम्बोधित किया।
इस बीच नीमच के जावद आशा एवं सहयोगियों ने विज्ञान एवं पौद्योगिकी मंत्री श्री ओम सकलेचा को ज्ञापन सौंपा वहीं नरसिंहपुर में क्षेत्रीय संसद श्री उदप्रताप सिंह को, डिंडौरी में केबिनेट मंत्री ओंकार मरकाम एवं विधायक ओमप्रकाश धुर्वै को ज्ञापन सौंपा।




Leave a Reply