-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
तारिणी ने केप टाऊन, दक्षिण अफ्रीका में प्रवेश किया
आईएनएसवी तारिणी ने आज जहाज द्वारा परिभ्रमण के द्वारा विश्व की अपनी पहली समुद्री यात्रा के दौरान केप टाऊन, दक्षिण अफ्रीका में प्रवेश किया। केवल महिलाओं वाले क्रू के द्वारा विश्व की जहाज द्वारा परिभ्रमण का भारत का यह पहला अवसर है। इस पोत का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी कर रही हैं जबकि क्रू के अन्य सदस्यों में लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जमावाल, पी स्वाथी एवं लेफ्टिनेंट एस विजया देवी, बी ऐश्वर्या एवं पायल गुप्ता शामिल हैं। माननीय रक्षा मंत्री, श्रीमती सीमारमण ने 10 सितंबर, 2017 को गोवा से आईएनएसवी तारिणी को झंडी दिखाई थी। पोत 25 सितंबर, 2017 को विषवत रेखा को पार किया, 09 नवंबर, 17 को केप लीयूविन को एवं 19 जनवरी, 2018 को केप हॉर्न को पार करते हुए गोवा से 17500 नौटिकल मील की यात्रा कर चुका है। पोत एवं क्रू ने बेहद कठिन समुद्री मौसम एवं तूफानी मौसम के बीच बेहद ठंडे तापमान का सामना किया है जिसने परिभ्रमण का कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण और दुष्कर बन गया है। स्वदेशी रूप से निर्मित्त आईएनएसवी तारिणी 56 फीट का एक समुद्री पोत है जिसे पिछले वर्ष के आरंभ में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था और जो ‘मेक इन इंडिया‘ पहल को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करता है। इस समुद्री यात्रा का नाम नविका सागर परिक्रमा है जो महिलाओं को उनकी पूर्ण क्षमता अर्जित करने के लिए शक्ति संपन्न बनाने की देश की राष्ट्रीय नीति के अनुरूप है। यह पोत समुद्री यात्रा के संपन्न होने पर अप्रैल, 2018 में वापस गोवा में लौटेगा। वर्तमान में यह पोत पांच चरणों में से अब तक चार चरण पूरे कर चुका है और केप टाऊन, दक्षिण अफ्रीका के अंतिम बंदरगाह तक पहुंच चुका है। इस पोत के 14 मार्च, 2018 को केप टाऊन से रवाना होने की उम्मीद है।




Leave a Reply