-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
तमिलनाडु में जयललिता की अंत्येष्टि में पीएम मोदी दिल्ली से शिवराज भोपाल से जाएंगे
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयललिता का मंगलवार को चेन्नई में अंतिम संस्कार किया जा रहा है जिसमें शामिल होने के लिए देशभर से लोग पहुंच रहे हैं। दिल्ली से दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी से लेकर भोपाल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जा रहे हैं। उनके निधन से पूरा देश शोक में डूब गया है।
जयललिता के निधन के बाद पूरे देशभर में शोक की लहर है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने प्रदेश में एक दिन का शोक घोषित किया है। वहीं पीएम ने जयललिता के निधन पर शोक जताते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है तो सोनिया गांधी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने कहा है कि जयललिता के निधन से राजनीति में रिक्तता महसूस होगी। अमित शाह ने भी जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
जयललिता की पार्थिव देह अस्पताल से पहले पोएस गार्डन में उनके रेसिडेंस लाया गया। इसके बाद सुबह अंतिम दर्शन के लिए राजाजी हॉल रखा गया। जयललिता के निधन के बाद मंगलवार को हजारों की संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया है। जब एआईएडीएमके के संस्थापक एमजीआर का निधन हुआ था,तब उनकी देह भी इसी हॉल में रखी गई थी। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंच रहे हैं। जयललिता के शव को तिरंगे में लपेटकर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।




Leave a Reply