तमिलनाडु के मुख्य सचिव के घर आयकर का छापा

नोटबंदी के बाद कालेधन के खिलाफ जारी अभियान के तहत आयकर विभाग के अधिकारियों ने आज सुबह तमिलनाडु के मुख्य सचिव पी राम मोहन राव के आवास समेत दस स्थानों पर छापे मारे।
आयकर विभाग के अधिकारियों ने श्री राव के आवास, उनके बेटे के घर, कार्यालय और उनके रिश्तेदारों समेत दस स्थानों पर सुबह छह बजे छापे मारे। मुख्य सचिव के रिश्तेदार से बरामद 127 किलो सोना हुए। 106 करोड़ रूपया नगद बरामद किये गये हैं।
आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि पुख्ता सबूतों के आधार पर श्री राव के आवास पर छापा मारा गया तथा इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today