-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
ड्रीम स्टार्टअप चैलेंज के 6 वें संस्करण का आयोजन
यंग इंडियंस और कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज के द्वारा एवं एआईसी आरएनटीयू के सहयोग से प्रतिष्ठित ड्रीम स्टार्टअप चैलेंज के 6 वें संस्करण का आयोजन किया गया। इसमें फाउंडर विनय सत्यनारायण द्वारा संचालित स्टार्टअप कुटुंब को विजेता घोषित किया गया। वहीं, स्टार्टअप “होलोशिक्षा” और “क्लेवर किसान” को ड्रीम स्टार्टअप चैलेंज में क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। यह घोषणा ड्रीम स्टार्टअप चैलेंज 2021 के ऑनलाइन आयोजित वेलेडिक्टरी फंक्शन में हुई।
इस दौरान बतौर मुख्य वक्ता “जुगनू” और “जंगलवर्क्स” जैसे स्टार्टअप के फाउंडर और सीईओ समर सिंगला, वेंचर कैपिटल, प्राइवेट इक्विटी इको सिस्टम माइक्रोसॉफ्ट और हेडस्टार्ट नेटवर्क फाउंडेशन के डायरेक्टर गौतम शिव रामाकृष्णन मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त आईसेक्ट समूह के उपाध्यक्ष एवं एआईसी आरएनटीयू के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी, यंग इंडियंस के अध्यक्ष
पुलकित शर्मा, सीआईआई भोपाल जोन के उपाध्यक्ष मिहिर मर्चेंट और एआइसी आरएनटीयू के सीईओ रोनाल्ड फर्नांडिस प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में आईसेक्ट समूह के उपाध्यक्ष एवं एआईसी आरएनटीयू के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने स्वागत वक्तव्य देते हुए सभी वक्ताओं और कार्यक्रम में उपस्थित सभी का स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने ड्रीम स्टार्टअप चैलेंज के आइडिया और इसकी शुरुआत के बारे में जानकारी दी।
यंग इंडियंस के अध्यक्ष पुलकित शर्मा ने बताया कि ड्रीम स्टार्टअप के जरिए कई सक्सेस स्टोरी निकलकर आई हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। साथ ही उन्होंने यंग इंडियंस संस्था के उद्देश्यों से भी परिचय कराया। “जुगनू” और “जंगलवर्क्स” जैसे स्टार्टअप के फाउंडर और सीईओ समर सिंगला ने अपने वक्तव्य में अपनी जर्नी को शेयर किया और बताया कि किस प्रकार कम सीजीपीए वाले इंजीनियरिंग स्टूडेंट से सफल टेक स्टार्टअप का फाउंडर तक का सफर तय किया। इसके साथ ही उन्होंने कई टिप्स भी दिए जैसे स्टार्टअप्स को टायर 2 सिटीज में फोकस करना चाहिए क्योंकि वहां अधिक संभावनाएं एवं मौके हैं।
वेंचर कैपिटल, प्राइवेट इक्विटी इको सिस्टम माइक्रोसॉफ्ट और हेडस्टार्ट नेटवर्क फाउंडेशन के डायरेक्टर गौतम शिव रामाकृष्णन ने माइक्रोसॉफ्ट के इनिशिएटिव्स के बारे में बताया कि वे किस प्रकार टेक्निकल स्टार्टअप्स को सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं को सुझाव दिया कि फंडिंग के पीछे न भागें बल्कि अपने प्रोडक्ट को बेहतर बनाएं। गौरतलब है की ड्रीम स्टार्टअप चैलेंज 3 चरणों में आयोजित किया गया जिसमे शुरुआत में 100 से अधिक स्टार्टअप्स ने आवेदन किया। इसके बाद 18 चुने गए मेंटरशिप के लिए। अंतिम रूप से 14 स्टार्टअप ने प्रेजेंटेशन दिया। इसमें फाइनेंस के क्षेत्र में कार्य कर रहे कुटुंब, एजुकेशन क्षेत्र में कार्य कर रहे होलोशिक्षा और एग्रीकल्चर क्षेत्र में कार्यरत कलेवर किसान को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता को पुरस्कार स्वरूप 50,000, 30,000 और 20,000 राशि के चेक प्रदान किए गए। ड्रीम स्टार्टअप चैलेंज के ज्यूरी मेंबर्स में फोर्टकैप्स हेल्थकेयर लिमिटेड के
मैनेजिंग डायरेक्टर एवं भोपाल चैप्टर सीआईआई चेयरमैन निखिल कौशिक, एनईएन इंडिया के इको सिस्टम डेवलपमेंट के हेड अंकित मचार, सिंडिकेप वेंचर पार्टनर के फाउंडर पार्टनर कौस्तुभ जाधव, यूनिकॉर्न इंडिया वेंचर के कुमार स्पर्श, बारी लैब्स के फाउंडर और सीईओ ताहा मालिक शामिल रहे। सीआईआई भोपाल जोन के उपाध्यक्ष मिहिर मर्चेंट ने अंत में आभार वक्तव्य दिया।
विनर स्टार्टअप्स के बारे में
कुटुंब स्टार्टअप – विनय सत्यनारायण द्वारा स्थापित यह स्टार्टअप एक फाइनेंशियल टेक स्टार्टअप है जो परिवार को अपने फाइनेंस को एक ऐप के जरिया मैनेज करने में सहायता करता है।होलोशिक्षा स्टार्टअप – अब्दुल बसित साबूवाला द्वारा स्थापित यह एडू टेक स्टार्टअप बच्चो को डी होलोग्राम के माध्यम से शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है।
क्लेवर किसान स्टार्टअप – संघमित्रा पटनायक द्वारा स्थापित यह एक एग्रीटेक स्टार्टअप है जो किसान को एग्रीगेटर, ट्रांसपोर्टर और कंज्यूमर से जोड़ता है और फसल को जल्द बिकवाने में हायक है।




Leave a Reply