ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए आपको अपना आधार नबंर बताना होगा

जल्दी ही ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए आपको अपना आधार नबंर बताना पड़ सकता है। केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि सरकार ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक करने जा रही है। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आप ड्राइविंग लाइसेंस नहीं ले पाएंगे। सरकार के इस कदम का मकसद फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने पर रोक लगाना है। आधार कार्ड से जुड़े होने की वजह से आपके सारे बॉयोमैट्रिक डिटेल सरकारी एजेंसियां ड्राइविंग लाइसेंस से पता कर सकेंगी। इस वजह से अगर कोई शख्स दो ड्राइविंग लाइसेंस बनाना चाहता है तो उसकी चोरी पकड़ी जाएगी। रविशंकर प्रसाद ने आज एक कार्यक्रम में सरकार के इस प्रस्तावित फैसले की जानकारी दी। रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘हम लोग ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से लिंक करने पर विचार कर रहे हैं, मैंने इस बारे में नितिन गडकरी से बात की है।’ नितिन गडकरी इस वक्त केन्द्र भूतल परिवहन मंत्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today