ड्रग माफियाओं को भाजपा के नेताओं का खुला संरक्षण: नरेंद्र सलूजा

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि ड्रग्स माफिया के खिलाफ सरकार का अभियान दिखावा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंदौर में पकड़ी गई हाई प्रोफाइल ड्रग माफिया आंटी उर्फ़ प्रीति जैन काकरेचा के पुत्र यश जैन काकरेचा के कई बड़े-बड़े भाजपा नेताओं के साथ संबंध हैं जिनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसलिए भाजपा सरकार अपनी पार्टी की छवि को धूमिल होने से बचाने के लिए ऐसा अभियान चलाकर दिखावा कर रही है।

सलूजा ने कहा कि 15 माह की कमलनाथ सरकार ने प्रदेश को भय मुक्त व माफिया मुक्त बनाने के लिए इन माफियाओं के खिलाफ एक सघन अभियान छेड़ा था । इसका नतीजा यह रहा कि सभी बड़े -बड़े माफिया या तो पुलिस के चंगुल में आ गये थे या प्रदेश छोड़कर चले गए थे। कमलनाथ सरकार ने इन माफियाओं को नेस्तनाबूद करने का सघन अभियान बगैर किसी दबाव -प्रभाव के निष्पक्ष तरीके से चलाया था। सलूजा ने बताया कि वास्तव में ड्रग माफियाओं व सभी तरह के माफियाओं को भाजपा नेताओं का ही खुला संरक्षण प्राप्त है और भाजपा की सरकार में ही यह फले-फूले और पनपे हैं और वर्तमान एंटी माफिया अभियान भी सिर्फ दिखावा है।इसमें सिर्फ छोटी-छोटी मछलियों को ही निशाना बनाया जा रहा है और भाजपा नेताओं के संरक्षण वाले बड़े-बड़े मगरमच्छ रुपी माफिया आज भी चंगुल से बाहर है ,आज भी जनता को ठग रहे हैं और उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
भाजपा की वास्तविकता इन तस्वीरों से सामने आ गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today