डॉ. मुखर्जी के सपने को मोदी जी ने साकार किया : सुमित पचौरी

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भोपाल के प्रत्येक मंडल में सेवा कार्य एवं स्वच्छता अभियान के साथ पार्टी नेताओं ने पौधारोपण कर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का पुण्य स्मरण किया। प्रदेश कार्यालय के समक्ष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर डॉ. मुखर्जी अमर रहे के उदघोष किए।

भाजपा जिला भोपाल द्वारा प्रदेश कार्यालय में आयोजित डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाशित वर्चुअल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा, प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी शामिल हुए। इसके अलावा जिला पदाधिकारी, मंडल स्तर तक के पदाधिकारी वर्चुअल जुड़े।
भोपाल में प्रदेश कार्यालय के समक्ष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के पश्चात जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 को खत्मकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करते हुए जननी जन्मभूमि का मान बढ़ाया है। डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने कहा था की इस देश में दो विधान दो प्रधान दो निशान स्वीकार नहीं चलेगा। उसी के लिए उन्होंने बंगाल से लेकर कश्मीर तक लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
प्रदेश कार्यालय के समीप डॉ. मुखर्जी के माल्यार्पण कार्यक्रम में प्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग, सांसद सुश्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश चौधरी, श्री आलोक शर्मा, श्रीमती सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, श्री रणवीर सिंह रावत, श्री हरिशंकर खटीक, प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री दर्शनसिंह चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष श्री भगतसिंह कुशवाह, जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री रामदयाल प्रजापति, श्री आरके बघेल, श्री सुनील पाण्डे, श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्रीमती आशा सेंगर, श्री सुरजीत सिंह चौहान, श्री जगदीश यादव, श्री मुकुल लोखण्डे, श्रीमती मालती राय, श्री सतीश विश्वकर्मा, श्री रविन्द्र यति, श्री बालिस्ता रावत सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।
मंडल में आयोजित कार्यक्रमों में पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता हुए शामिल
डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भोपाल के अलग अलग मंडलों में आयोजित वृक्षारोपण एवं जल स्त्रोतों की स्वच्छता और पॉलिथिन मुक्त अभियान कार्यक्रम स्वच्छता अभियान में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने वोट क्लब पर कार्यकर्ताओं के साथ तालाब की सफाई अभियान में जुटे। श्री भगत ने पौधारोपण कर उपस्थित युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा, मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री अश्विनी राय, जिला मंत्री श्री जगदीश यादव, पार्षद श्री संजय वर्मा, मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद शर्मा, श्री हर्षित दीक्षित, श्री अजय पाटीदार, श्री रविन्द्र बंसल, मंडल अध्यक्ष श्री अजय साहू सहित मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इसी प्रकार प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी एवं संभागीय संगठन महामंत्री श्री आशुतोष तिवारी ने वीर सावरकर मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ चंदन दर्जी की बावडी की सफाई की। इसी प्रकार रानी कमलापति मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा, श्रीमती सीमा सिंह एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया टैगोर मंडल के प्रेमपुरा घाट एवं सांसद सुश्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता के साथ तात्याटोपे मंडल के 5 नंबर तालाब, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चौधरी मुकेश चतुर्वेदी राजाभोज मंडल में शीतलदास की बगिया, प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने करूणाधाम (नेहरू नगर) मंडल के कलियासोत डेम, श्री रणवीर सिंह रावत ने इन्द्रपुरी मंडल के सरयू सरोवर, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी ने आनंद नगर मंडल के हथाईखेड़ा डेम में जलस्त्रोतों की सफाई एवं पॉलिथिन मुक्त अभियान में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today