डॉ मुखर्जी के बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता : शर्मा

डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने जो स्वप्न देखा था उसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहें है। डॉ. मुखर्जी के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके बलिदान दिवस से जयंती तक पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण करने और उनका संरक्षण करने का काम कर रहे हैं। इस दौरान सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कोरोना संकट की घड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में सेवा कार्य करते हुए जिस धैर्य और हिम्मत का परिचय दिया है वह सराहनीय है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आमजन को संबल देने का काम किया है।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को पन्ना नगर के प्रवास के दौरान मानस भवन ट्रस्ट के परिसर में वृक्षारोपण करते हुए कही।

      श्री शर्मा ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान पार्टी कार्यकर्ता सेवा ही संगठन में लगातार जनता की सेवा में लगे थे और केन्द्र एवं प्रदेश सरकार कोरोना से उबारने में लगी थी, वहीं कांग्रेस सहित अन्य दल सोशल मीडिया तक सिमट कर रह गए थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता हर वक्त इसी तरह सेवा के लिए तत्पर रहें। टीकाकरण अभियान में लोगों में जागरूकता करने के साथ ही कोविड के संभावित खतरे को लेकर भी कार्यकर्ता लगातार सचेत करते रहें।

                श्री शर्मा जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में शामिल हुए। साथ ही डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पखवाड़ा के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र पन्ना नगर के वार्ड क्रमांक 14 के अंतर्गत बूथ क्रमांक 191 के बेनी सागर तालाब में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री शर्मा ने जिला चिकित्सालय पन्ना में 10 बिस्तरीय पी.आई.सी.यू एवं 10 बिस्तरीय कोविड आई.सी.यू के निर्माण का शिलान्यास किया।

                इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राम बिहारी चौरसिया, पूर्व मंत्री श्रीमती ललिता यादव, श्री रविराज यादव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ प्रचारक श्री रवि दत्त, मानस भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अवध किशोर चौबे, श्री संजय नगायच, श्री विनोद तिवारी, श्रीमती मीना पांडे, श्रीमती चंद्र प्रभा तिवारी, श्रीमती स्नेह लता पाराशर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today