डॉलर के मुकाबले रूपये के मूल्‍य में छह पैसे गिरावट आई

बम्‍बई शेयर बाजार में आज शुरूआती कारोबार में सेंसेक्‍स में 87 अंक का उछाल आया और यह 28 हजार 250 पर आ गया। पिछले पांच सत्र में लगातार सेंसेक्‍स में पांच सौ 75 अंकों की गिरावट आई थी। अब से कुछ देर पहले यह 28 हजार 185 पर था।

नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 31 अंक बढ़कर आठ हजार पांच सौ 74 पर पहुंच गया। अब से कुछ देर पहले यह 8 हजार 543 पर था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमरीकी मुद्रा के मूल्‍य में वृद्धि के कारण आज डॉलर के मुकाबले रूपये के मूल्‍य में छह पैसे गिरावट आई और इसका मूल्‍य 62 रूपये 32 पैसे बोला गया। कल के व्‍यापार में रूपये की कीमत एक पैसे वृद्धि के साथ 62 रूपये 26 पैसे बोली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today