-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा नया अध्यादेशः विष्णुदत्त शर्मा
केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 123 साल पुराने महामारी कानून में जो संशोधन किया गया है, वह एक स्वागत योग्य कदम है। इस संशोधन के द्वारा डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले को गैर जमानती अपराध घोषित करके इसके लिए सजा का प्रावधान किया गया है। इस प्रावधान से डॉक्टरों तथा स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और वे निश्चिंत होकर काम कर सकेंगे।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने महामारी कानून में संशोधन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुंए कही।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों पर हो रहे हमलों के कारण कोरोना महामारी पर नियंत्रण के काम में काफी मुश्किलें आ रही हैं। मध्यप्रदेश में भी ऐसे कई मामले हुए हैं। लेकिन अब केंद्र सरकार ने महामारी कानून में जो संशोधन किया है, उसके बाद इस तरह की घटनाओं पर रोक लगेगी और डॉक्टर तथा स्वास्थ्यकर्मी पूरी निश्चिंतता के साथ अपना काम कर सकेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने नए संशोधन के बाद डॉक्टरों तथा स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले को गैर जमानती अपराध घोषित कर दिया है। इसके साथ ही इसके लिए 7 साल तक की सजा एवं 5 लाख तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इसके चलते कोई भी व्यक्ति डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी पर हमला करने के पूर्व दो बार सोचने पर विवश होगा।




Leave a Reply