-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
“डेंटल कोर्स में इंटर्नशिप प्रशिक्षण के महत्व” विषय पर बेविनार
ऋषिराज कॉलेज आफ डेंटल साईन्स एंड रिसर्च सेंटर द्वारा “डेंटल कोर्स में इंटर्नशिप प्रशिक्षण के महत्व” विषय पर बेविनार का आयोजन किया गया। बेविनार के मुख्य वक्ता मुंबई के डॉ. राजीव वर्मा ने डेंटल कोर्स में इंटर्नशिप के प्रशिक्षण का महत्व बताया। डॉ. वर्मा ने बताया कि छात्र बीडीएस में स्पेशलाइजेशन और गहन ज्ञान के लिए इंटर्नशिप करना बहुत जरुरी है। डॉ. वर्मा ने अपने इंटर्नशिप के अनुभव और महत्व को भी समझाया।
बेविनार में एलएनसीटी ग्रुप के सचिव एवं एलएनसीटी विश्वविद्यालय के प्रो. चांसलर डॉ. अनुपम चौकसे जी, एलएनसीटी ग्रुप के एक्जीक्युटिव डायरेक्टर श्री धर्मेन्द्र गुप्ता जी, ऋषिराज डेंटल कॉलेज की अधिष्ठात डॉ. इंद्रा गुप्ता, ग्रुप के ओएसडी श्री सुनील सिंह एवं कालेज के समस्त अध्यापक शामिल हुए।
एलएनसीटी विश्वविद्यालय के प्रो. चांसलर डॉ. अनुपम चौकसे ने चर्चा में बताया कि इंटर्नशिप के दौरान इंटर्न्स को क्लीनिक के माहौल में जिम्मेदारी से काम करने, प्रोफेशनिलज्म, आत्म-विश्वास, मेहनत और नेटवर्किंग जैसी चीजों को सीखने का मौका मिलता है। बेविनार में एक्जीक्युटिव डायरेक्टर श्री धर्मेन्द्र गुप्ता ने बताया कि इंटर्नशिप प्रशिक्षण प्राप्त कर इंटर्न को व्यावहारिक ज्ञान के साथ विषय की बारीकियों को समझने का अवसर मिलता है। डॉ इंद्र गुप्ता ने बताया कि वर्तमान समय में देश में डेंटल सर्जन की सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में काफी मांग है यदि छात्र इंटर्नशिप ट्रेनिंग लेकर काम करते है तो उनके लिए फायदेमंद रहेगा। बेविनार का समन्वय ऋषिराज कॉलेज के ओएसडी डॉ. प्रशांत प्रकाश जाजू, एवं प्रोफेसर डॉ. अंबिका श्रीवास्तव द्वारा किया गया।




Leave a Reply