सरोवर डूब क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन आम आदमी पार्टी प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल बड़वानी पहुँचे। आलोक अग्रवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पूर्ण उल्लंघन कर लाई जा रही डूब का आम आदमी पार्टी विरोध करेगी। जहाँ सुबह वे आदिवासी गांव अवलदा में पहुँचे। वहाँ उन्होंने सभी विस्थापितो से मुलाकात की और वर्तमान स्थिति का मुआयना भी किया। यहाँ व आस पास के गांव मिलाकर लगभग 1500 परिवारो का विस्थापन किया जा रहा है। विस्थापन से जूझ रहे आदिवासियों को हटाने के लिए सरकार लगातार झूठे प्रलोभन दे रही है। परन्तु लोगो ने बताया कि पुर्नवास स्थल पर पीने के पानी समेत तमाम सुविधाए नही है। लोगो ने यह भी कहा कि भरी बरसात में हस्र तोड़कर दूसरा घर बनाना संभव नही है।
अग्रवाल ने चिखल्दा से विस्थापित हों रहे परिवारो से मुलाकात की और वहाँ पर आज से विस्थापितो केे क्रमिक अनशन की शुरुवात की। सरदार सरोवर विस्थापन पर अपनी रखते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 1 लाख लोगो को बिना किसी तैयारी के हटाया जा रहा है। पुर्नवास स्थलों पर कोई सुविधा न होते हुए भी लोगो पर घर तोड़कर पुर्नवास स्थल पर जाने के लिए मजबूर करना सर्वोच्च न्यायालय के वर्ष 2000 और 2005 के आदेशों का खुला उल्लंघन है।
Leave a Reply