-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
डिजिटल प्रेस क्लब 22 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित करेगा वर्कशॉप
वेब मीडिया में नवाचार और विकास के लिए गठित डिजिटल प्रेस क्लब द्वारा भोपाल के वेब पत्रकारों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष राजेश भाटिया द्वारा की गई। क्लब के सचिव पत्रकार विनय द्विवेदी ने बैठक का संचालन किया।
बैठक में क्लब से जुडने के लिए आवश्यक नियमों को लेकर सभी सदस्यों के साथ मंथन किया गया है। जानकारी दी गई कि google फॉर्म लिक https://bit.ly/2naBAJN पर जाकर सदस्यता के लिए आवेदन जमा किया जा सकता है, सदस्यता फॉर्म जमा करने बाद कोर कमेटी सदस्यता का वेरिफिकेशन करने के बाद सदस्यता प्रमाणित करेगी। वेब पत्रकार, संस्थान द्वारा वेबसाइट, ब्लॉग, अन्य सहायक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किये गए कार्यों का मूल्यांकन भी कमेटी द्वारा किया जायेगा।
सभी सदस्यो ने क्लब की सदस्यता बढ़ाने व दिन प्रतिदिन बढ़ रही व्यावसयिक चुनौतियों के लिए आगामी समय मे टेक्निकल सेमिनार व वर्कशाप का आयोजन संस्था द्वारा करने का सुझाव रखा जिस पर क्लब के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने बताया कि 22 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय डिजिटल पत्रकारिता विषय पर वर्कशाप आयोजित किया जाना है जिसमें दिल्ली से वरिष्ठ पत्रकार पंकज पचौरी उपस्थित रहेंगे। क्लब द्वारा मुख्यमंत्री कमलनाथ से सेमिनार में उपस्थित होने के लिए समय मांगा गया है जिसकी स्वीकृति जल्द प्राप्त हो जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नए सदस्यों का क्लब के कोषाध्यक्ष अनिल सिंह द्वारा स्वागत करते हुए समापन पर उपस्थित सभी सदस्यों को आभार प्रकट किया गया एवं नए सदस्य बनाने हेतु अनुरोध किया।




Leave a Reply