-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
डाकू मलखान सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के गिनाए नुकसान-फायदे, पढ़िये जो कहा
चंबल के बीहड़ में आतंक का पर्याय रहे डाकू मलखान सिंह ने कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के नुकसान और फायदे गिना रहे हैं। मलखान सिंह वही हैं जो भाजपा के पक्ष में प्रचार करते रहे हैं और आज वे कहते हैं कि जिस तरह उन्होंने अन्याय के खिलाफ पहले बंदूक उठाई थी और आज भी अन्याय हो रहा है तो आवाज तो उठाएंगे। भारत जोड़ो यात्रा का फर्क ही नहीं बल्कि ज्यादा ही फर्क पड़ने की बात वे कहने से नहीं चूक रहे हैं।
एक समय चंबल के बीहड़ में आतंक की पहचान बने रहे डाकू मलखान सिंह सरेंडर करने के बाद एकबार फिर अपनी बुलंद आवाज के साथ सामने आए हैं। उनका एक वीडियो बयान सामने आया है जिसमें वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भाजपा का नाम लिए बिना उसकी कार्यप्रणाली पर तंज कस रहे हैं और चेतावनी भी दे रहे हैं।
घमंड में बैठे लोगों को फर्क पड़ेगा
मलखान सिंह कहते हैं कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कुछ तो नुकसान होगा। उनकी दाढ़ी बढ़ी है और उनके साथ सभी नेता चल रहे हैं। प्रदेश में यह बदलाव का संकेत है। जो घमंड में बैठे हैं उन्हें फर्क पड़ेगा। वे लाल बत्ती में बैठे हैं और सोच रहे हैं कि फिर मंत्री बन जाएंगे। कोई काम नहीं कर रहे हैं। किसान परेशान है। उसकी फसल नष्ट हो रही है लेकिन न पटवारी उसके पास पहुंच रहा, न एसडीएम। बिजली नहीं है। यह अन्याय है और उसके खिलाफ वे आवाज उठाएंगे क्योंकि पहले भी अन्याय के खिलाफ उन्होंने बंदूक उठाई थी। वे अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे।




Leave a Reply