राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस का डरो मत अभियान में जगह-जगह सत्याग्रह हुए तो सोशल मीडिया पर राहुल ने खुद को डिस्क्वालिफाइड एमपी लिखकर अपना परिचय दिया। कांग्रेस कमेटियों ने डरो मत अभियान में सोशल मीडिया का डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) काले बैकग्राउंड की लगा दी है तो कुछ नेताओं को छोड़कर कई नेताओं ने भी अपनी-अपनी डीपी बदल दी है। इधर, विरोध में ट्रेन रोकने वाले एमपी यूथ कांग्रेस प्रिसिडेंट विक्रांत भूरिया को उनके झाबुआ स्थित गृह नगर से नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार कर भोपाल लाया गया। कांग्रेस के अभियान की खबरें जानिये।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अदालत से दो साल की सजा मिलने के बाद 24 मार्च को लोकसभा की सदस्यता समाप्त कर दिए जाने के आदेश के बाद से कांग्रेस आंदोलनात्मक हो गई है। वहीं, राहुल गांधी ने अपना खुद का परिचय सोशल मीडिया में कांग्रेस कार्यकर्ता व डिस्क्वालिफाइड एमपी के रूप में देना शुरू कर दिया है। उनकी लोकसभा सदस्यता खत्म करने के खिलाफ कांग्रेस ने डरो मत अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत पहले दिन से ही कई प्रदेश कांग्रेस कमेटियों ने सोशल मीडिया पर इसकी शुरूआत कर दी थी लेकिन अब यह मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ व कुछ अन्य नेताओं को छोड़कर देश के कई नेताओं व प्रदेश कांग्रेस कमेटियों ने इस अभियान में काले बैकग्राउंड के साथ विरोध दर्ज कराया है। आज मध्य प्रदेश में कई जिलों में सत्याग्रह आयोजित किया गया।
विक्रांत की गिरफ्तारी, भोपाल लाया गया वहीं, राहुल गांधी की सदस्यता समाप्ति के बाद यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने रानी कमलापति स्टेशन पर ट्रेन रोककर जो विरोध किया था, उसके दो दिन बाद आज सुबह उन्हें झाबुआ से पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्हें वहां से सीधे भोपाल लाया गया। भूरिया को जब अदालत में पेश करने के लिए ले जाया गया तो प्रदेश प्रभारी महासचिव जेपी अग्रवाल उनसे मिलने अदालत भी पहुंचे। यहां अदालत में पेश किया गया लेकिन अदालत ने विक्रांत भूरिया को रिहा भी कर दिया। भूरिया की गिरफ्तारी नाटकीय अंदाज में की गई उसको लेकर अदालत ने भी टिप्पणी की और पुलिस को फटकार लगाई.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नौसेना दिवस पर कहा है कि हर भारतवासी के लिऐ यह गर्व का अवसर है। समुद्र की विस्तारित सीमाओं तक देश की सुरक्षा के लिए समर्पित नौसेना का समर्पण वंदनीय है। मुख्यमंत्री - 04/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विशेष पहल पर मध्यप्रदेश में - 04/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राजा भोज की नगरी भोपाल में लगभग एक हजार साल पहले बने बड़े तालाब में 'शिकारा नाव' सेवा का शुभारंभ ऐतिहासिक अवसर है। इन नवीन 20 शिकारों के माध्यम से पर्यटक - 04/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय गौरव, क्रांतिसूर्य मामा टंट्या भील के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जननायक टंट्या मामा ने ब्रिटिश हुकूमत के अ - 04/12/2025
Leave a Reply