-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
ठाकरे एवं पटवा की पुण्यतिथि पर सुंदरकांड पाठ
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की पुण्यतिथि पर सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने शामिल होकर ठाकरे एवं पटवा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और अटलजी के साथ ठाकरे जी प्रारंभ से ही भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से जुडे हुए थे। आदरणीय ठाकरे जी एक जीते जागते महापुरूष थे, जिन्हें हमने अपनी आंखों से देखा था। वे बहुत ही सादगी प्रिय और सरल व्यक्ति थे। जिनकी संपत्ति धोती और लोटा था। पूरा देश, विशेषकर मध्यप्रदेश उनका घर था। उनकी तपस्या से आज भारतीय जनता पार्टी का विशाल संगठन वृक्ष खड़ा हुआ है। स्व. सुंदरलाल पटवा का स्मरण करते हुए श्री चौहान ने कहा कि ठाकरे जी के साथ पटवा जी ने गांव-गांव, गली-गली पदयात्रा कर पूरे प्रदेश को नाप लिया था। वे अदभुत वक्ता थे। विधानसभा और सभाओं में उनके वक्तव्य कला की ऐसी धाक थी कि विरोधी भी निरूत्तर हो जाते थे। पटवा ने अपने खून पसीने और परिश्रम से सींचकर भारतीय जनता पार्टी को आगे लेकर आए है। श्री अरूण जेटली की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि स्व. अरूण जेटली जी एक विशेषज्ञ के तौर पर जाने जाते थे। वे सिर्फ कानून के जानकार ही नहीं थे बल्कि दुनिया की हर जानकारी हर विषय उनके पास रहती थी। श्रद्धेय ठाकरे जी, पटवा और जेटली का जीवन हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्पद है।
ठाकरे ने आदर्श संगठन खड़ा किया : विष्णुदत्त शर्मा
विष्णुदत्त शर्मा ने पितृपुरूष कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि श्रद्धेय श्री कुशाभाऊ ठाकरे ने आदर्श संगठन खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन को कैसे अच्छे से चलाया जा सकता है, यह सीख हमें ठाकरे जी से मिलती है। ठाकरे जी और पटवा जी ने भारतीय जनता पार्टी को गांव-गांव तक खड़ा किया। हर कार्यकर्ता पटवा जी और ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर यह संकल्प ले कि उनके द्वारा किए गए कार्य को गति देंगे। जिस पद्धति का विकास श्रद्धेय ठाकरे जी ने किया था, उस पद्धति के गुणों को आत्मसात करेंगे। वरिष्ठ नेता जेटली की जयंती पर प्रदेश अध्यक्ष ने उनका स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, रणवीर सिंह रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री राजो मालीय, राहुल कोठारी, रमेश शर्मा गुट्टू भैया, अजा मोर्चा अध्यक्ष सूरज केरो, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, सुनील पाण्डे, सत्यार्थ अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राजेन्द्र गुप्ता, अशोक सैनी, श्रीमती बृजुला सचान सहित पार्टी एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।




Leave a Reply