ट्रेवल्स एसोशिएशन कलेक्टर को किराया बढाने सौपेंगे ज्ञापन

राजधानी ट्रेवल्स एसोशिएशन किराया वृ्द्धी को लेकर 15 सितंबर को कलेक्टर सुदाम खाडे को ज्ञापन सौपेंगा। किराया बढाने और ट्रेवल्स एसोशिएशन की पांच सूत्रीय मांगो पर ट्रेवल्स संचालकों ने एक बैठक कर सामूहिक चर्चा की। मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि बैठक में किराया वृद्धि प्रमुख मुद्दा रहा इसमें राजधानी की करीब 64 ट्रेवल्स ऐजेंसी के लोग शामिल हुए। जबकि भोपाल में करीब 100 से ज्यादा प्रतिष्ठत टेवल्स ऐजेंसी है जिनकी गाडियां शासकीय विभागों में किराए से लगी है। शर्मा ने बताया कि सभी विभागों में 2013 वर्ष मॉडल की गाडियां अनिवार्य कर दी गई है जबकि उन्हें किराया पुराने वर्षों के अनुसार मिल रहा है। जिससे ट्रेवल्स संचालक खर्चा वहन नही कर पा रहे है कई ऐजेंसिंया बंद होने की कगार पर है। सभी सदस्यों ने किराए वृद्धी सहित तमाम मुद्दो पर राय व्यक्त की। एसोशिएशन के पदाधिकारियों का कहना है पहले की अपेक्षा अब डीजल, टायर और मेंटेनेंस के दाम बढ गऐ है। लेकिन सरकार ने गाडियों के किराए में वृद्धि नही की है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी ट्रेवल्स एजेन्सी को एसोसिएशन की सदस्यता फीस जमा करके रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। ताकि एसोशिएसन ट्रेवल्स संचालकों के हितों में कार्य कर सके। रजिस्ट्रेशन के लिए रामकुमार कनौजिया 9926181116, एसी बघेल 9826065513, सुशील पाली 9893055266, एके तिवारी 9826292343, रमाकांत मिश्रा 9826814350 कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today