ट्रेनों में चोरियों को अंजाम देने वाला गिरोह धराया

थाना जीआरपी इटारसी क्षेत्रान्तर्गत ट्रेनों  में हो रही चोरी की वारदातों की रोकथाम एवं आरोपियों की पतारसी के लिए पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल हितेश चौधरी  ने उप पुलिस अधीक्षक रेल इटारसी अजय संगर को निर्देश दिए थे। इन्‍हीं निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी श्री बी.एस.चौहान  एवं उनकी टीम ने आरोपी कल्लू उर्फ ओमप्रकाश भदौरिया पिता स्व. मानसिंह भदौरिया उम्र 35 साल निवासी ग्राम चरी कनावर थाना उमरी जिला भिंड  हाल सोनासांवरी नाका इटारसी थाना इटारसी जिला होशंगाबाद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने थाना जीआरपी इटारसी पुलिस को 12 आपराधिक वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। 

      12 अक्‍टूबर 2020 को आंध्रप्रदेश की फरियादिया का ट्रेन 02625 डाउन केरला एक्सप्रेस, कोच एस-1/32 पर विजयवाडा से नई दिल्ली की यात्रा के दौरान एक पाकेट पर्स चोरी हुआ था। फरियादिया की रिपोर्ट पर अपराध क्र0 213/20 धारा 380 भादवि पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी से नगदी 42 सौ रूपए का मसरूका बरामद किया गया।

4 अक्‍टूबर 2020  को ट्रेन 02724 तेलंगाना एक्स कोच न. एस/3 वर्थ न. 19, 21पर दिल्ली से हैदराबाद की यात्रा कर रही यात्री का एक लेडीज पर्स चोरी हुआ था जिस पर थाना जीआरपी इटारसी में अपराध क्र. 212/20 धारा 380 भादवि का पंजीबद्ध  किया गया था। प्रकरण में आरोपी कल्लू उर्फ ओमप्रकाश भदौरिया से एक जोड सोने की कान की बाली,एक जोड चांदी की पायल, एक चांदी की करधनी, सोने की एक नोजरिंग, एक जोड चांदी की विछिया, चांदी  की हाय का सेट, दो मोबाइल कुल कीमत 71 हजार 398 रूपये का मसरूका बरामद किया गया है। 

      18 सितंबर 2020 को ट्रेन 05646 अप गुवाहाटी एक्सप्रेस के कोच एस/12 बर्थ न0 6,7 पर किशनगंज से एलटीटी की यात्रा के दौरान फरियादी का पाकेट पर्स चोरी हुआ था जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्र0 214/20 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध  किया गया था। आरोपी से मामले में नगदी चार हजार रूपये बरामद किया गया है।

6 सितंबर 2020 को फरियादी ट्रेन 09090 गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस के कोच एस/07 बर्थ 09, 12 पर छिवकी से सूरत की यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान फरियादी का एक लेडीज पर्स चोरी हुआ था जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्र0 200/20 धारा 380भादवि पंजीबद्ध  किया गया था। आरोपी से मामले में नगदी दो हजार रूपये बरामद किया गया है।

13 जून 2020 को फरियादी ट्रेन 02780 गोवा निजामुद्दीन एक्सप्रेस के कोच नं. एस/2 बर्थ नं. 72 पर निजामुद्दीन से जलगांव की यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान किसी फरियादी का एक बैग चोरी हुआ था जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्र0 205/20 धारा 379भादवि पंजीबद्ध  किया गया था। आरोपी से मामले में नगदी एक हजार रूपये बरामद किया गया है।

19 मार्च 2020 को फरियादी ट्रेन 12410 गोंडवाना एक्सप्रेस कोच नं.  बी/3 बर्थ नं.4,6 पर निजामुद्दीन से गोंदिया की यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान फरियादी का एक लेडीज पर्स चोरी हुआ था जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्र0 167/20 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध  किया गया था। आरोपी से मामले में नगदी चार हजार रूपये बरामद किया गया है।

15 मार्च 2020 को फरियादिया का ट्रेन 12853 अमरकंटक एक्सप्रेस कोच एचए/01बर्थ नं. 07 पर रायपुर से भोपाल की यात्रा के दौरान लेडीज पर्स चोरी हुआ था जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्र0 143/20 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध  किया गया था। आरोपी से मामले में नगदी 6 हजार रूपये बरामद किया गया।

14 मार्च 2020 को फरियादी ट्रेन 12625 केरला एक्सप्रेस के कोच ए-01 बर्थ नं.49,51 पर तिरूवला से नई दिल्ली की यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान फरियादी का एक बैग चोरी हुआ था जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्र0 168/20 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी से मामले एक सोने की चैन, दो सोने की अंगूठी, नगदी दस हजार रूपये कुल कीमत एक लाख एक हजार रूपये का मसरूका बरामद किया गया है।

इसी प्रकार 14 मार्च 2020 को फरियादिया ट्रेन 01709 जबलपुर अटारी एक्सप्रेस के कोच नं. एस/06 बर्थ नं. 06 पर जबलपुर से दिल्ली की यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान फरियादिया का एक बैग चोरी हुआ था जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्र0 152/20 धारा 380भादवि पंजीबद्ध  किया गया था। आरोपी से मामले में एक सोने की चैन, एक डायमंड की नोजरिंग कीमत 35 हजार रूपये का मसरूका बरामद किया गया है।

26 फरवरी 2020 को तमिलनाडु की फरियादिया तमिलनाडु एक्सप्रेस के कोच ए/3वर्थ नं. 31 पर आगरा से चेन्नई की यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान फरियादिया का एक लेडीज चोरी हुआ था जिसकी रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी से मामले में नगदी 32 सौ रूपये बरामद किया गया है।

4 मई 2019 को फरियादिया ट्रेन 12626 केरला एक्सप्रेस के कोच  एस/6 पर दिल्ली से त्रिवेन्द्रमपुरम की यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान फरियादिया की एक सोने की चैन मय पैंडल कीमत बीस हजार रूपये एवं नगदी की चोरी हुई थी जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्र0 182/20 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी से मामले में एक सोने की चैन मय पेंडल कुल कीमत 24 हजार रूपये का मसरूका बरामद किया गया है। इसी प्रकार 13 अप्रैल 2019 को फरियादिया ट्रेन 11078 झेलम एक्स0 के कोच एस/05 बर्थ न0 10,11 पर यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान फरियादिया की एक सोने की चैन कीमत 20 हजार रूपये की चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्र0 165/20 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी से मामले में एक सोने की चैन बरामद की गई है।

इस प्रकार आरोपी से कुल 12 अपराधों में करीब तीन लाख रूपये का मशरुका बरामद किया गया। आरोपी कल्लू उर्फ ओमप्रकाश भदौरिया थाना जीआरपी इटारसी का निगरानी बदमाश है जिसके विरूद्ध बीना, भोपाल, ग्वालियर, ललितपुर में लूट, चोरी और एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण पंजीबद्ध है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today