-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
टोलियां बनाकर युवा मोर्चा खोल रहा कांग्रेस की पोल : डॉ. अभिलाष पांडे
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पांडे ने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 28 विधानसभा सीटों पर प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। मोर्चा द्वारा सभी 28 सीटों पर बूथ एवं मंडल स्तर पर टोली बनाकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। टोलियों के माध्यम से मोर्चा कार्यकर्ता शिवराज सरकार की जन हितेषी योजनाओं की जानकारी गरीब जनता तक पहुंचा रहे हैं, साथ ही कमलनाथ सरकार की भ्रष्टाचार और झूठे वादों की पोल भी खोल रहे हैं।
कमलनाथ ने दिया प्रदेश के युवाओं को धोखा
डॉ. अभिलाष पांडे ने कहा कि कमलनाथ ने विधानसभा उपचुनाव में युवाओं को झूठे सपने दिखाए। उन्हें4000 रूपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया लेकिन सरकार बनते ही वे अपने वचनों से मुकर गए। बेरोजगारी भत्ता देने के बजाए कमलनाथ ने युवाओं को ढोर चराने की ट्रेनिंग का कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने हर कदम पर युवाओं के साथ भेदभाव किया और उन्हें भ्रमित किया। इस उपचुनाव में प्रदेश का युवा कांग्रेस से वादाखिलाफी का पूरा हिसाब लेगा।




Leave a Reply