-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
टी20 वर्ल्ड कप की भारतीय टीम घोषित, बुमराह-हर्षल पटेल की वापसी
आस्ट्रेलिया में होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है। टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे तो उप कप्तान केएल राहुल बनाए गए हैं। मगर टी20 वर्ल्ड कप की टीम में मोहम्मद शमी व दीपक चाहर नहीं हैं लेकिन उन्हें आस्ट्रेलिया-अफ्रीका की टी20 सीरीज में खेलने का मौका दिया गया है।
एशिया कप में भारत के खराब प्रदर्शन की भरपाई के लिए अब टी20 वर्ल्ड कप में मौका आया है। आस्ट्रेलिया में होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का आज बीसीसीआई ने ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा, केएल राहुल के अलावा टीम में विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, आर अश्विनी, यजुवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जयप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल व अर्शदीप सिंह हैं। इसके साथ ही आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीकी टी20 सीरीज के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान हो गया है।
आस्ट्रेलिया-अफ्रीका की टी20 सीरीज
आस्ट्रेलिया के लिए घोषित टीम में मोहम्मद शमी औऱ दीपक चाहर को जगह दी गई है जिनके लिए अर्शदीप सिंह को ड्राप किया गया है तो दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत के लिए हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार को छोड़कर शमी-चाहर को टीम में लिया गया है।




Leave a Reply